उमरान मलिक की दमदार वापसी, जेसन रॉय के पास नहीं था उनकी रफ्तार का जवाब

नॉटिंघम

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेल रही है। इस मैच में टीम में तेज गेंदबाजी उमरान मलिक  को मौका मिला। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में डेब्यू करने वाले उमरान पहले दो मैच में बेंच पर थे। इस मैच में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया, जिसकी वजह से उमरान के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिली।

दूसरे ओवर में झटका विकेट
उमरान मलिक ने अपने दूसरे ओवर में बड़ा शिकार किया। उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को पवेलियन भेजा। पहले दो मैचों में फ्लॉप रहने वाले रॉय पिच पर सेट हो गए थे। वह बड़ी पारी खेलने की तरफ बढ़ रहे थे, तभी कप्तान रोहित शर्मा ने उमरान को दूसरा ओवर दिया। पहली गेंद ऑफ स्टंप्स से काफी बाहर थी। रॉय ने उसपर जोरदार बल्ला चलाया लेकिन वह किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। उन्होंने 27 रनों की पारी खेली।

पहले ओवर में थे महंगे
उमरान मलिक आईपीएल में नई गेंद से गेंदबाजी नहीं करते हैं, लेकिन इस मैच में कप्तान ने उन्हें दूसरे ओवर में गेंद थमा दी। जोस बटलर ने उन्हें पहली ही गेंद पर चौके जड़ दिया। पहली चार गेंद पर 5 रन देने के बाद उमरान ने अंतिम दो गेंद पर उन्होंने 11 रन दे दिए। 5वीं गेंद पर बटलर ने छक्का लगाया। उसके बाद उमरान ने 146 किमी प्रति घंटे की गेंद डाली लेकिन वह वाइड हो गई। अंतिम गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने उमरान के ओवर में 16 रन बटोर लिए। एक रन लेग-बाई से भी बना था।

स्पीड का दूसरा पहलू भी
उमरान मलिक लगातार 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। इससे बल्लेबाजों में खौफ जरूर बनता है लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। गेंद की लाइन सही नहीं होने पर बल्लेबाज गति का इस्तेमाल करते हुए शॉट खेले देते हैं। उमरान इसी वजह से कई बार महंगे साबित हुए हैं।

About bheldn

Check Also

पुणे में टीम इंडिया की शर्मनाक हार! न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती टेस्ट सीरीज

पुणे (महाराष्ट्र), भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में हार का सामना …