12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यलखनऊ के लुलु मॉल में एस्‍केलेटर में फंसा बच्‍चे का हाथ, बड़ा...

लखनऊ के लुलु मॉल में एस्‍केलेटर में फंसा बच्‍चे का हाथ, बड़ा हादसा टला

Published on

लखनऊ

लखनऊ में लुलु मॉल के खुलने के बाद से लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन वहां बुधवार को एक हादसा हो गया। लुलु मॉल घूमने आए एक मासूम का हाथ एस्‍केलेटर में फंस गया। लेकिन राहत की बात इतनी ही है कि उसे ज्‍यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ।

करीब 2 हजार करोड़ की लागत से लखनऊ के शहीद पथ पर बने लुलु मॉल के खुलने के बाद से लोगों की भीड़ भारी संख्या में उमड़ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला एस्‍केलेटर की सीढ़ियों पर बैठी है उसके बगल में एक बच्चा है जिसका हाथ उस एस्‍केलेटर में फंसा होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है महिला अपने बच्चे के साथ नीचे आ रही थी तभी ये हादसा हो गया। आनन-फानन में उस एस्केलेटर को बंद कर दिया गया था। वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक, एस्‍केलेटर में हाथ फंसने से बच्चे के हाथ में चोट आ गई है।

पिता का दावा बच्चे को नहीं आई चोट
जब इस परिवार से संपर्क किया गया तो पता चला कि लखनऊ निवासी मोहम्मद शकील अपने परिवार के साथ लुलु मॉल घूमने आए थे। उनके साथ उनके छोटे भाई और उनकी पत्नी भी मौजूद थी। शकील ने बताया कि हादसे में उनके 3 साल के बच्चे को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी है। वो लोग मॉल के तीसरे फ्लोर से एस्केलेटर से चौथे फ्लोर पर जा रहे थे तभी अचानक शकील की पत्नी का पैर फिसल गया। जिससे बच्चा भी गिर गया, उसी में बच्चे का हाथ एस्केलेटर में फंस गया। शकील के मुताबिक, स्टाफ की मदद से बच्चे का हाथ निकाल लिया गया। हालांकि बच्चे को कोई चोट नहीं आई है लेकिन फिर भी हॉस्पिटल ले जाकर टिटनेस का इंजेक्शन लगवा दिया गया है।

सीएम योगी ने किया था उद्घाटन
लखनऊ में बना लुलु मॉल सोमवार से आम लोगों के लिये खुल गया है। बीते रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लुलु मॉल का उद्घाटन कर लखनऊ वासियों को तोहफा दिया था। दो हजार करोड़ रुपये की लागत से लूलू मॉल 11 एकड़ में बन कर तैयार हुआ है जो कि सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में शहीद पथ पर करीब 22 लाख वर्गफीट में फैला हुआ है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...