10.4 C
London
Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorized'सीट छोड़ो, 8 लाख रुपये लो', एयरलाइन ने पैसेंजर को क्यों दिया...

‘सीट छोड़ो, 8 लाख रुपये लो’, एयरलाइन ने पैसेंजर को क्यों दिया ऑफर?

Published on

नई दिल्‍ली ,

फ्लाइट में सफर ना करने के लिए एक एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को गजब का ऑफर दिया. कंपनी ने कुछ यात्रियों को सीट छोड़ने के बदले 8-8 लाख रुपए देने की घोषणा की.यह मामला अमेरिका का है. डेल्‍टा एयरलाइंस की फ्लाइट, ग्रैंड रैपिड्स (मिशीगन) से मिनियापोलिस, मिनेसोटा जा रही थी. इसी दौरान डेल्‍टा एयरलाइंस के स्‍टाफ ने ऐलान किया कि फ्लाइट ओवरबुक हो गई है.

स्‍टाफ ने कहा कि जो भी यात्री अभी जाने वाली फ्लाइट में यात्रा नहीं करेंगे, उनको इसके बदले दूसरी फ्लाइट में भेजा जाएगा. इन यात्रियों को 8 लाख रुपए भी मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे. जेसन एटन नाम के यात्री ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया. 2017 में तीन सदस्‍यों वाले ब्रिटिश परिवार को डेल्‍टा एयरलाइंस ने साढ़े आठ लाख रुपए दिए थे. तब भी ओवरबुक होने का मामला सामने आया था. फ्लाइट न्‍यूयॉर्क से फ्लोरिडा जा रही थी.

‘इंडिपेंडेट’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कि एयरलाइन कंपनी ने अंत में यात्रियों को कितने पैसे दिए. लेकिन इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसी साल डेल्‍टा ने घोषणा की थी कि ओवरबुक फ्लाइट में अपनी सीट छोड़ने वाले यात्रियों को मुआवजा मिलेगा. दरअसल, डेल्‍टा एयरलाइंस ने यह कदम इसलिए उठाया था क्‍योंकि उस साल यूनाइटेड एयरलाइंस ने अपने कर्मचारी को बिठाने के लिए बुकिंग वाले यात्री को घसीटते हुए प्‍लेन से नीचे उतार दिया था.

ओवरबुक क्‍यों करती हैं कंपनियां
कई एयरलाइन कंपनियों की तय सीटों से ज्‍यादा टिकट बेचने की पॉलिसी होती है. ऐसा माना जाता है कि 5 फीसदी यात्री बुकिंग के बाद भी यात्रा करने के लिए नहीं आते हैं. लेकिन जब बुकिंग करने वाले सभी यात्री किसी फ्लाइट में सफर के लिए पहुंच जाते हैं तो दिक्कत होती है.

अमेरिका में है सख्‍त कानून
अमेरिका में विमान यात्राओं के लिए सख्‍त कानून हैं. अमेरिका में अगर कोई यात्री अपनी सीट ओवरबुक होने के कारण छोड़ता है तो उसे कानूनी तौर पर मुआवजा मिलता है. यदि कोई फ्लाइट गंतव्‍य तक 1 घंटे की देरी से पहुंचती है तो भी यात्री को मुआवजा मिलता है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...