13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यराज ठाकरे से मिलने पहुंचे फडणवीस, देंगे बेटे को मंत्री बनाने का...

राज ठाकरे से मिलने पहुंचे फडणवीस, देंगे बेटे को मंत्री बनाने का ऑफर?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की भूमिका को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राज ठाकरे के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि एमएनएस को भी शिंदे की कैबिनेट में शामिल करते हुए अमित ठाकरे को मंत्री बनाया जा सकता है।

आपको बता दें कि फ्लोर टेस्ट और स्पीकर के चुनाव के दौरान एमएनएस के इकलौते विधायक ने बीजेपी-शिंदे गुट वाली शिवसेना के समर्थन में वोट किया था।
इससे पहले बुधवार को दोनों नेताओं की मुलाकात होने वाली थी। लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया था। आज वह मौका आखिर आ ही गया, जब दोनों ने मुलाकात की और सियासत पर बात की है।

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना को तबाह कर उद्धव ठाकरे के खिलाफ सीधा स्टैंड लिया। उद्धव ठाकरे को सत्ता से हटना पड़ा, क्योंकि शिंदे और उनके साथ 40 विधायकों ने महाविकास अघाड़ी की सरकार के खिलाफ बागी तेवर अपना लिए। उन्होंने कहा कि कहा हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनी। लोगों को कैबिनेट विस्तार का इंतजार है।

अमित ठाकरे को मंत्री बनाएंगे फडणवीस?
गुरुवार की सुबह खबर आई कि बीजेपी ने अमित ठाकरे को कैबिनेट में शामिल करने की पेशकश की है। इस खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस शुरू हो गई। हालांकि, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए इस खबर झूठी और शरारती बताया था। उन्होंने कहा कि कोई जानबूझकर इस खबर को फैला रहा है और माहौल बना रहा है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...