8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालभोपाल के इस मंदिर में है विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, लेकिन...

भोपाल के इस मंदिर में है विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, लेकिन आज भी है मंदि

Published on

भोपाल से 32 किमी की दूरी पर पहाड़ी पर एक बहुत बड़ा अधूरा शिव मंदिर है। ये भोजपुर शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है, इस मंदिर का निर्माण परमार वंश के प्रसिद्ध राजा भोज द्वारा किया गया था। ये मंदिर प्रकृति के बीच बना हुआ है, जहां से बेतवा नदी गुजरती है, उसी से सटे इस मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर के बारे में कहते हैं कि ये एक एकलौता शिवलिंग है जो एक है पत्थर से बना हुआ है।

क्यों अधूरा है भोजपुर का शिवलिंग मंदिर –
इस मंदिर का पूरा न बनने के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण एक ही रात में करना था, जिसे वजह से सूर्योदय होने तक इस मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हो पाटा। इसके बाद इस मंदिर का निर्माण आज तक अधूरा है। आपको बता दें, सूर्योदय तक इसके ऊपर के गुंबद तक का ही कार्य हो पाया था, जिसके बाद ये मंदिर अधूरा का अधूरा ही है।

मंदिर का निर्माण कब हुआ था –
मंदिर का निर्माण भारत में इस्लाम के आने से पहले किया गया था, इस मंदिर के छत पर बना अधूरा गुंबद इस बात को दिखाता है कि इसका कार्य आज भी अधूरा है। मंदिर का दरवाजा किसी मंदिर के इमारत के दरवाजे से काफी बड़ा है।

अलग तरह से की जाती है इस मंदिर में पूजा –
इस मंदिर में भगवान शिव के पूजा अर्चना करने का तरीका भी एकदम अलग है, शिवलिंग इतना बड़ा है कि आप यहां खड़े होकर भी अभिषेक कर सकते हैं। यहां अभिषेक हमेशा जलहरी पर चढ़कर ही किया जाता है। कुछ समय पहले श्रद्धालु भी जलहरी तक पूजा कर सकते थे, लेकिन अब पुजारी ही वहां तक जा सकते हैं।

पांडवों ने भी की थी पूजा –
माना जाता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने माता कुंती ने इस मंदिर में आकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। लेकिन जैसे ही सुबह हुई पांडव लुप्त हो गए और मंदिर अधूरा ही रह गया।

दो बार लगता है मेला –
साल में दो बार यहां मेला लगता है, एक बार संक्रांति के दौरान और दूसरा शिवरात्रि के समय, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...