7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यतेलंगाना: बाढ़ के पानी में बहा टीवी पत्रकार, तीन दिन बाद मिला...

तेलंगाना: बाढ़ के पानी में बहा टीवी पत्रकार, तीन दिन बाद मिला शव

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना के जगतियाल जिले में तीन दिन बाद एक पत्रकार का शव मिला है। दरअसल बाढ़ के पानी में कार के बह जाने के चलते टीवी पत्रकार लापता था, जिसका शव तीन दिन बाद मिला है। 48 घंटे से अधिक समय तक चले तलाशी अभियान के बाद, बचावकर्मियों ने शुक्रवार को एक तेलुगू समाचार चैनल एनटीवी के लिए काम करने वाले एक रिपोर्टर जमीरुद्दीन के शव को बरामद किया है। बचाव दल ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार को भी पानी से बाहर निकाला। वहीं टीवी पत्रकार का शव पेड़ में फंसा हुआ मिला पाया गया।

बाढ़ में फंसे मजदूरों को बचाने के बाद लौट रहे थे
मिली जानकारी के मुताबिक लापता पत्रकार की कार का पता गुरुवार को ही लगा लिया गया था, लेकिन बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण बचावकर्मी उसे बाहर नहीं निकाल पाए थे। दरअसल 12 जुलाई की रात जमीरुद्दीन अपने दोस्त के साथ बोर्नापल्ली में एनडीआरएफ कर्मियों की मदद से गोदावरी बाढ़ के पानी में फंसे 9 मजदूरों को बचाने के बाद जगतियाल लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे रास्ते में पड़ने वाले पुल को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी कार सड़क से नीचे गिर गई और बाढ़ के तेज बहाव में बह गई थी। जिसके बाद से ही वे लापता थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...