18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्य'अहमद पटेल ने दिए थे तीस्ता सीतलवाड़ को 30 लाख',पूर्व सहयोगी ने...

‘अहमद पटेल ने दिए थे तीस्ता सीतलवाड़ को 30 लाख’,पूर्व सहयोगी ने खोली पोल

Published on

अहमदाबाद

तीस्ता सीतलवाड़ के पूर्व सहयोगी रईस खान ने अहमद पटेल द्वारा गुजरात दंगे के बाद 30 लाख रुपये देने की बात कबूली है। दरअसल, एसआईटी ने तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दावा किया है कि अहमद पटेल ने तब की बीजेपी सरकार को ग‍िराने की साजिश के लिए सामाजिक कार्यकर्ता तीस्‍ता सीतलवाड़ को 30 लाख रुपये दिए थे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रईस खान पठान ने कहा कि अहमद पटेल ने तीस्ता को अपनी ही पार्टी और देश-विदेश की एजेंसियों से फंड देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शुरू में तीस्ता को 5 लाख रुपये की राशि दी गई। बाद में 25 लाख रुपये की राशि तीस्ता को सौंपी।

तीस्ता के पूर्व सहयोगी ने कहा कि 2002 के गुजरात दंगों के बाद जब अहमद पटेल ने पहली बार तीस्ता को सर्किट हाउस में मिलने के लिए बुलाया, तो मैं भी उसके साथ था। अहमद पटेल ने तीस्ता से कहा कि वह बाबरी मस्जिद दंगों में उनकी भूमिका से परिचित हैं।

रईस खान के मुताबिक, इस मुलाकात में अहमद पटेल ने तीस्ता सीतलवाड़ से कहा कि मैं आपके काम से अच्छी तरह परिचित हूं, जो आपने बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि आंदोलन के समय काम किया था। तब हम सत्ता में थे, लेकिन अब नहीं हैं। दोनों की लंबी बातचीत के बाद बात फंड पर आकर रुकी।

तीस्ता सीतलवाड़ ने साफ कह दिया था कि हमारे पास फंड नहीं है। अगर फंड की कमी होती है तो आगे हम काम नहीं कर पाएंगे। तब अहमद पटेल ने तीस्ता को फंड को लेकर बेफिक्र होने के लिए कहा।

उधर, कांग्रेस की गुजरात इकाई ने हलफनामे में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर उनकी पार्टी नेता दिवंगत अहमद पटेल का नाम लेने का आरोप लगाया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this