5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यITBP के जवान ने 3 साथियों को गोली मारकर की आत्महत्या, 1...

ITBP के जवान ने 3 साथियों को गोली मारकर की आत्महत्या, 1 दिन पहले भी मारे गए थे दो जवान

Published on

जम्मू

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक कांस्टेबल ने अपने तीन साथियों पर गोली चलाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सुरक्षित हैं। मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। यह घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट में एक म‍िल‍िट्री बेस के अंदर बिरादरी के एक संदिग्ध मामले में सेना के दो जवानों के मारे जाने के ठीक एक दिन बाद सामने आई है।

आईटीबीपी ने एक बयान में कहा कि उधमपुर में आठवीं बटालियन के एक कांस्टेबल ने गोली मारकर अपने तीन साथियों को घायल कर दिया। आईटीबीपी ने कहा क‍ि बाद में उसने खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात एक एडहॉक बटालियन का हिस्सा था। बयान के अनुसार, घटना आज (शनिवार) दोपहर करीब 3.30 बजे देविका घाट सामुदायिक केंद्र, उधमपुर में हुई।

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश
कांस्टेबल जीडी भूपेंद्र सिंह आईटीबीपी की दूसरी एडहॉक बटालियन की एफ कंपनी का हिस्सा थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सुरक्षित हैं। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

सेना के जवान ने अपने साथी जवान की हत्या की, फिर खुदकुशी की
एक द‍िन पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के एक जवान ने अपने साथी जवान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद की भी जान ले ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरनकोट इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे ‘रोड ओपनिंग पार्टी’ अभ्यास के दौरान नाइक इम्तियाज़ अहमद का सिपाही इबरार से झगड़ा हो गया। सूत्रों ने बताया कि गुस्से में आकर अहमद ने अपनी सरकारी बंदूक से इबरार को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य जवान जख्मी हो गए।

घायल जवानों का अस्पताल में इलाज
उन्होंने बताया कि बाद में अहमद ने खुद को भी गोली मार ली और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, घायल जवानों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...