5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यसुलतानपुर में महिला कॉन्स्टेबल ने दारोगा पर दर्ज कराया रेप का मुकदमा,...

सुलतानपुर में महिला कॉन्स्टेबल ने दारोगा पर दर्ज कराया रेप का मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

Published on

सुलतानपुर

सुलतानपुर कोतवाली नगर में शनिवार को एक महिला सिपाही ने अमेठी जिले के तिलोई कोतवाली इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। कोतवाल के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं. सूत्रों का कहना है कि लेनदेन के मामले में बात बिगड़ जाने के बाद महिला सिपाही ने पेचबंदी में यह कदम उठाया है। सीओ सिटी डॉ. राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि केस दर्जकर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में SP ऑफिस में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल ने अमेठी के तिलोई कोतवाली के इंचार्ज निशु तोमर के विरुद्ध शनिवार को सुलतानपुर कोतवाली नगर में रेप का केस दर्ज कराया है। कोतवाल के खिलाफ पुलिस ने आधा दर्जन और संगीन धाराएं भी लगाकर विवेचना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय की है कि जब कोतवाल निशु तोमर सुलतानपुर में तैनात थे।

कोर्ट पहुंचे थे कोतवाल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाल निशु तोमर से महिला कॉन्स्टेबल ने करीब 5 लाख रुपये लिए थे। जिसकी वापसी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया था। सूत्रों के अनुसार, करीब 3 महीने पहले कोतवाल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और 156/3 से महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कराने की अर्जी दी। इसकी भनक जब महिला कॉन्स्टेबल को लगी तो उसने पेचबंदी में कोतवाल के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कराकर मामले में नया मोड़ ला दिया है।

पुलिस कर रही जांच
इस पूरे मामले में सीओ सिटी डॉ. राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि केस कोतवाली नगर में महिला कॉन्स्टेबल की तहरीर पर दर्ज कर किया गया है। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...