5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यओडिशा में डायरिया से 6 लोगों की मौत, विपक्ष का घटना पर...

ओडिशा में डायरिया से 6 लोगों की मौत, विपक्ष का घटना पर विधानसभा में हंगामा

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा के रायगढ़ा जिले में कई गांवों में खुले जल स्रोतों से दूषित पानी पीने के कारण डायरिया से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। 71 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर ओड‍िशा विधानसभा में शन‍िवार को जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बयान देने की मांग की है। दरअसल पिछले तीन दिनों में काशीपुर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में दूषित जल पीने से लोगों की मौत होने की खबरें हैं। इन गांवों का 11 डॉक्‍टरों के एक दल ने दौरा किया और पानी और ब्‍लड के सैंपल जमा क‍िए और उसे जांच के लिए भेजा है।

अधिकारियों ने बताया कि दूषित जल पीने से बीमारी की पहली सूचना मलीगुड़ा गांव से आई और बाद में दुदुकाबहाल, टिकरी, गोबरीघाटी, राउतघाटी और जलखुरा से भी ऐसी सूचनाएं आईं। उन्होंने कहा कि डांगसील, रेंगा, हदीगुड़ा, मेकांच, संकरदा और कुचिपादार गांव में भी कई लोग डायरिया से पीड़ित हैं और उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा है। खुले जलस्रोतों से पानी पीने के बाद बीमार पड़े 71 लोगों में से 46 का टिकरी सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इसके अलावा काशीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 14 और थातिबार स्वास्थ्य केंद्र में एक आश्रम स्कूल की 11 लड़कियों का उपचार किया जा रहा है। एक मरीज की हालत बिगड़ने के बाद उसे कोरापुट के एसएलएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

रायगढ़ा के डीएम स्वधादेव सिंह और मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ लालमोहन राउत्रे ने चिकित्सा केंद्रों का दौरा किया और मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सीडीएमओ ने बताया कि मलीगुड़ा में एक खुले कुएं का पानी दूषित पाया गया और संबंधित अधिकारियों से गांवों के लिए पानी के वैकल्पिक स्रोत का प्रबंध करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अन्य गांवों में भी पानी को पीने योग्य बनाया जाएगा। काशीपुर ब्लॉक में पानी से जनित बीमारियों का इतिहास रहा है। वर्ष 2008 में डायरिया से लगभग सौ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 2010 में भी हैजा से 100 लोगों की जान चली गई थी।

विधानसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया गया और कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने मुख्यमंत्री पटनायक से इस विषय पर बयान देने की मांग की। मिश्रा ने कहा कि अनाज की कमी के कारण जंगली फल खाने से भी लोग बीमार पड़े होंगे। कांग्रेस के सचेतक ताराप्रसाद बहिनीपति ने दावा किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कारण बहुत से परिवारों को अनाज नहीं मिला क्योंकि उनका राशन कार्ड खो गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...