5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यलुलु मॉल की ड्रोन कैमरे से निगरानी करेगी लखनऊ पुलिस, आसपास के...

लुलु मॉल की ड्रोन कैमरे से निगरानी करेगी लखनऊ पुलिस, आसपास के चौराहों पर भी नजर

Published on

लखनऊ,

यूपी की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. शनिवार को कुछ युवकों ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया. उसके बाद से स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की तरफ से कहा गया है कि हनुमान चालीसा के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है.

कमिश्नर डीके ठाकुर ने लुलु मॉल की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने कहा है कि लुलु मॉल के बाहर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. मॉल के आसपास हर तरह की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी. इसके अलावा, लुलु मॉल की तरफ जाने वाले प्रमुख चौराहों पर मॉनिटरिंग के लिए ड्रोन कैमरे उड़ाए जाएंगे.

बता दें कि लुलु मॉल में नमाज के बाद हनुमान चालीसा पढ़ने का वीडियो सामने आया है. इसमें लुलु मॉल के अंदर दो युवक जय श्री राम का नारा लगाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए. मौके पर मौजूद मॉल की सिक्योरिटी ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इससे पहले हिंदू महासभा से जुड़े लोगों ने एक बार फिर लुलु मॉल के बाहर प्रदर्शन किया था. मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था. ये प्रदर्शनकारी मॉल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लुलु मॉल के गेट पर जय श्री राम नारे लगा रहे थे और हाथों में झंडे लिए थे.

गौरतलब है कि लुलु मॉल में नमाज विवाद को लेकर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. शुक्रवार की शाम मॉल परिसर में सुंदरकांड का पाठ करने के लिए कुछ लोग मॉल के प्रवेश द्वार पर जमा हो गए थे. पुलिस ने हिंदू समाज पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा था. इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि मॉल में नमाज होगी तो फिर सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ क्यों नहीं हो सकता.

लुलु मॉल के पीआरओ ने अंदर नमाज अदा करने वाले अज्ञात युवकों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी. इस मामले में पुलिस ने धारा 153A, 295A, 341 समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है. मॉल प्रबंधन का कहना था कि मॉल के अंदर नमाज अदा करने वाले ना तो मॉल कर्मचारी हैं. ना ही उनसे कोई संबंध है. अज्ञात युवकों ने मॉल के अंदर नमाज अदा की थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...