5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यकैलाश मानसरोवर यात्राः उत्तराखंड में 36 घंटे से फंसे 40 श्रद्धालु किए...

कैलाश मानसरोवर यात्राः उत्तराखंड में 36 घंटे से फंसे 40 श्रद्धालु किए गए रेस्क्यू

Published on

पिथौरागढ़,

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर भी उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का विपरीत असर पड़ता नजर आ रहा है. सड़क बंद होने के कारण आदि कैलाश की यात्रा पूरी कर लौट रहे 40 तीर्थयात्री पिछले 36 घंटे से बूंदी में फंसे थे. सभी तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक बूंदी में फंसे तीर्थयात्रियों को पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर धारचूला मुख्यालय पहुंचा दिया है. धारचूला से तीर्थयात्रियों को वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया.यात्रियों ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किए जाने पर खुशी जताते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और राज्य सरकार का आभार जताया है.

धारचूला के उपजिलाधिकारी नंदन कुमार ने बताया कि सभी यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर को 8 बार उड़ान भरनी पड़ी. दरअसल, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में जगह-जगह भारी बोल्डर गिर गए थे जिसकी वजह से सड़क बंद हो गई थी. इसके चलते आदि कैलाश यात्रा पूरी कर लौट रहे यात्रियों का एक दल बूंदी में फंस गया था. प्रशासन ने 36 घंटे बाद वहां से यात्रियों को रेस्क्यू किया है.

बद्रीनाथ-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर आवाजाही बंद
उधर, उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में बद्रीनाथ-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है. जबरदस्त लैंडस्लाइड की वजह से हाईवे पर मलबा जमा हो गया है, जिस वजह से ट्रैफिक को रोकना पड़ा है. भूस्खलन के चलते उत्तराखंड में कई रास्ते ब्लॉक हो गए हैं. रुद्रप्रयाग में भूस्खलन की वजह से बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे बंद हो गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तराखंड के देहरादून में रविवार को गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है. देहरादून में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...