13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यकन्‍नौज हिंसा में अब तक 11 अरेस्‍ट, आईजी के तेवर सख्‍त, एसओ...

कन्‍नौज हिंसा में अब तक 11 अरेस्‍ट, आईजी के तेवर सख्‍त, एसओ और दो दारोगा सस्‍पेंड

Published on

कानपुर

कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में शनिवार को एक धार्मिक स्थल में कथित तौर पर मवेशी का मांस फेंकने के बाद भड़की हिंसा के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने के आरोप में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आईजी (रेंज) प्रशांत कुमार ने बताया कि माहौल बिल्कुल शांत है। सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। वहीं तबादले के बाद नए डीएम और एसपी ने रविवार दोपहर तक चार्ज ले लिया था। दोनों अधिकारियों ने तालग्राम थाने में शांति समिति की बैठक भी की।

तालग्राम के रसूलाबाद में एक धार्मिक स्थल पर एक मवेशी का कटा सिर और मांस मिला था। इसके बाद लोगों ने कन्नौज में 6-7 जगहों पर रोड जाम कर धरना-प्रदर्शन किया था। शाम को नाराज भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद तीन गुमटियां जला दी थीं। भारी पुलिस फोर्स ने किसी तरह हालात संभाले थे। कानपुर से मंडलायुक्त राज शेखर और आईजी प्रशांत कुमार भी कन्नौज पहुंच गए थे।

आईजी के तेवर सख्त
आईजी के सख्त तेवरों के चलते पुलिस सक्रिय हुई और पूरी रात छापेमारी का दौर चला। रविवार को पुलिस ने माहौल बिगाड़ने और हिंसा फैलाने के आरोप में अकबर, निहाल, आसिफ, इलियास, रहीम, वीरेंद्र, बृजेश, रवि, पंकज, आशाराम और उमेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मैजिस्ट्रेट के सामने पेश कर इन्हें रविवार दोपहर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस की गिरफ्तारी का आधार कुछ वायरल फोटो और विडियो हैं, जिनसे कुछ सबूत मिले हैं।

नए डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा
शासन से आई तबादला सूची के बाद नए एसपी कुंवर अनुपम सिंह लखनऊ से सीधे कन्नौज पहुंचे और चार्ज लेकर रसूलााबाद गांव पहुंचे। कुछ घंटों बाद ही डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने भी पद संभाल लिया। दोनों अधिकारियों ने तालग्राम थाने में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में लोगों को साफ बताया गया कि मिलजुलकर रहें। कोई गड़बड़ी कर रहा है तो उसकी जानकारी दें। ऐसे लोग बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सभी लोग अपने रोजाना के काम में लग जाएं।

एसओ और दो दारोगा सस्पेंड
इसके अलावा रविवार सुबह तालग्राम थाने के एसओ हरिश्याम सिंह और रसूलाबाद के हल्का इंचार्ज समेत दो दारोगाओं को निलंबित कर दिया। नए एसओ ने तालग्राम थाने का चार्ज ले लिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...