32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडेन के सऊदी से विदा होते ही खशोगी के पूर्व वकील को...

बाइडेन के सऊदी से विदा होते ही खशोगी के पूर्व वकील को 3 साल की जेल, UAE की अदालत ने क्यों सुनाई सजा?

Published on

दुबई

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अमेरिकी नागरिक और जमाल खशोगी के पूर्व वकील असीम गफूर को धन शोधन और कर धोखाधड़ी के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई है। सऊदी अरब के पत्रकार खशोगी की 2018 में इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब दूतावास में हत्या कर दी गई थी। यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने शनिवार देर रात की अपनी रिपोर्ट में कहा कि गफूर का प्रत्यर्पण किया जाएगा। हालांकि, प्रत्यर्पण कब किया जाएगा, इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। अबू धाबी धन शोधन अदालत ने यह भी आदेश दिया कि गफूर को 8,16,748 डॉलर का जुर्माना भरना होगा।

जो बाइडेन ने सऊदी दौरे पर उठाया था खशोगी की हत्या का मुद्दा
दो दिन पहले सऊदी अरब दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेेन ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की 2018 में हुई हत्या का मामला उठाया। बाइडन ने कहा कि मैंने स्पष्ट कहा कि एक अमेरिकी राष्ट्रपति होने के नाते मानवाधिकार के किसी मामले पर चुप रहना, जो मैं हूं या जो हम हैं, उस पहचान से मेल नहीं खाता। मैं हमारे मूल्यों के लिए हमेशा खड़ा होऊंगा।

अमेरिका का दावा- प्रिंस सलमान ने दिया था हत्या का आदेश
जनवरी 2021 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद जो बाइडेन ने एक अमेरिकी खुफिया आकलन को जारी किया था। इसमें निष्कर्ष निकाला गया था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और वास्तविक शासक मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी के आलोचक और वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का आदेश दिया था।

इस्तांबुल में सऊदी दूतावास के अंदर हुई थी हत्या
खशोगी की अक्टूबर 2018 में इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास के अंदर हत्या कर दी गई थी। उनके शव को भी दूतावास के अंदर ही ठिकाने लगा दिया गया था। इस आकलन के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने मोहम्मद बिन सलमान से सीधे बात करने से इनकार कर दिया था। उधर, तुर्की ने भी खशोगी की हत्या को लेकर सऊदी के कई नागरिकों को आरोपी बनाया था।

Latest articles

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...