13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यशिवसेना में नई जान फूंकेंगे उद्धव ठाकरे, अलग-अलग जिलों में 100 से...

शिवसेना में नई जान फूंकेंगे उद्धव ठाकरे, अलग-अलग जिलों में 100 से अधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति पिछले एक महीने में पूरी तरह बदल चुकी है। शिवसेना के बागियों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली है। शिवसेना प्रमुख और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के सामने पार्टी के भविष्य को लेकर संकट मंडरा रहा है। पार्टी के संगठनात्मक आधार के पुनर्निर्माण और राज्य में इसकी पकड़ फिर से हासिल करने के लिए उद्धव प्रयासरत हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में 100 से अधिक नए पदाधिकारियों की भर्ती की है।

उद्धव ने मुंबई, पालघर, यवतमाल, अमरावती और दूसरे राज्यों में पदाधिकारियों की भर्ती की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए बागी विधायकों और पूर्व पार्षद की बर्खास्तगी और पार्टी से निष्कासन के बाद यह पहली बार है जब उद्धव ठाकरे ने बड़े स्तर पर उप विभाग प्रमुख और शाखा प्रमुख के पदों पर भर्तियां की हैं।

सामना में नई नियुक्तियों की घोषणा
शिवसेना ने रविवार को अपने मुखपत्र सामना के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों पर आधारित नई नियुक्तियों की घोषणा की है। सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि दूसरे क्रम के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं क्योंकि पार्टी अपने संगठनात्मक आधार का पुनर्निर्माण करना चाहती है।

शिवसेना में पहले संगठन, फिर पक्ष
एक पदाधिकारी ने कहा, ‘शिवसेना दूसरी पार्टियों की तरह नहीं है। यहां पहले संगठन है और फिर पक्ष।’ उन्होंने आगे कहा, ‘शिवसेना की असली संपत्ति शाखाओं और उनके प्रमुखों के ईर्द-गिर्द बनाए गए उसके जमीनी नेटवर्क हैं। हमने पहले से ही दूसरे दर्जे के पदाधिकारियों की पहचान कर ली है जिन्हें पहले नजरअंदाज किया गया था क्योंकि विधायकों ने उनके गृहजनपदों में नियुक्तियों को अपने कंट्रोल में ले लिया था। नई नियुक्तियां चरणबद्ध तरीके से की जा रही है ताकि पार्टी में कोई रिक्तता न हो।’

भावना गवली और संजय राठौड़ के समर्थकों को हटाया
मुंबई में मगाठाणे, बोरिवली और दहिसर निर्वाचन क्षेत्रों में नई नियुक्तियां हुई हैं। एमएलसी सुनील शिंदे को शिर्डी निर्वाचन क्षेत्र का संपर्क प्रमुख बनाया गया है। अमरावती जिले में सुनील खराटे को जिला प्रमुख नियुक्त किया गया। यवतमाल जिले में भी सभी निर्वाचन क्षेत्रों में नई नियुक्तियां हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि यवतमाल सांसद भावना गवली और सांसद संजय राठौड़ के समर्थकों हटा दिया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...