13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यकन्हैया के परिवार की मदद करने पर BJP सांसद किरोड़ीलाल को धमकी

कन्हैया के परिवार की मदद करने पर BJP सांसद किरोड़ीलाल को धमकी

Published on

जयपुर

राजस्थान के भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीना को जान से मारने की धमकी दी है। किरोड़ी लाल को दिल्ली स्थित उनके आवास पर धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में धमकी देने वाले ने एक अखबार की कटिंग भी भेजी है। धमकी भरा पत्र कादिर अली राजस्थानी के नाम से भेजा गया है। सांसद ने सीएम अशोक गहलोत और गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव को शिकायत दी है। साथ में दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी है। उल्लेखनीय है कि सांसद किरोड़ी लाल ने उदयपुर के कन्हैयालाल के परिजनों को आर्थिक सहायता दी थी।

पुलिस जांच में आएगी वजह सामने
उल्लेखनीय है कि उदयपुर हत्याकांड के विरोध में सांसद किरोड़ीलाल मीना काफी मुखर रहे थै। सांसद ने कन्हैयालाल टेलर के परिजनों से भी मुलाकात की थी। साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से सांसद किरोड़ी लाल को धमकी मिली है। हालांकि, अभी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

जनहित मुद्दों को लेकर मुखर रहते हैं किरोड़ीलाल
राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीना सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर काफी मुखर रहे हैं। गहलोत सरकार पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। रीट पेपर मामला हो या फिर फिर पुलिस भर्ती में पेपर लीक का मामला हो। गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर है। किरोडृी विरोध के चलते ही एक बार गहलोत सरकार को रीट परीक्षा की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...