32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलद्दाख पर डटा रहा भारत, अब डराने में जुटी चीनी सेना, पैंगोंग...

लद्दाख पर डटा रहा भारत, अब डराने में जुटी चीनी सेना, पैंगोंग झील पर पीएलए ने किया अभ्‍यास

Published on

बीजिंग

चीनी ड्रैगन ने लद्दाख को लेकर ने एक बार फिर से नापाक चाल चली है। भारतीय सेना और पीएलए के बीच बातचीत के ठीक बाद चीन की सरकारी मीडिया ने चीनी कब्‍जे वाले पैंगोंग झील के हिस्‍से पर युद्धाभ्‍यास का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में चीनी सेना के तीन लड़ाकू हेलिकॉप्‍टर उड़ान भरते हुए नजर आ रहे हैं। चीन ने इस वीडियो को ऐसे समय पर जारी किया है जब कोर कमांडर स्‍तर पर 16वें दौर की बातचीत के बाद भी लद्दाख में चल रहे गतिरोध में कोई सफलता नहीं मिल पाई।

इस बातचीत के दौरान भारत ने व्‍यापक रूप से सेनाओं के वापसी पर जोर दिया, वहीं चीन ने डेमचोक और देपसांग पर बातचीत करने से ही इंकार कर दिया। इससे एक बार फिर से बातचीत बेनतीजा साबित हुई। ताजा बातचीत में दोनों ही पक्ष जमीन पर ‘सुरक्षा और स्थिरता’ बनाए रखने में सहमत हुए हैं। साथ ही आगे भी बातचीत को जारी रखने और विवादों को आपसी सहमति से हल करने का फैसला हुआ है। दोनों पक्षों के बीच यह बातचीत करीब 12 घंटे तक चली।

देमचोक और देपसांग को लेकर बातचीत करने से चीन का इंकार
इस बातचीत के बाद चीन की सरकारी मीडिया ने दबाव बनाने के लिए पैंगोंग झील पर हेलिकॉप्‍टर उड़ाने का वीडियो जारी किया है। इसमें चीनी हेलिकॉप्‍टर पैंगोंग झील की गश्‍त लगा रहे हैं। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोलिंग प्‍वाइंट 15 को लेकर पिछले कई दौर की बातचीत के बाद यहां से सेना को हटाने पर सहमति बनी है। वहीं चीन ने अन्‍य विवादित स्‍थानों देमचोक और देपसांग को लेकर बातचीत करने से इंकार कर दिया है। उसने दावा किया है कि ये दोनों ही जगहें वर्तमान गतिरोध का हिस्‍सा नहीं हैं।

उधर, भारत लगातार जोर दे रहा है कि पूर्वी लद्दाख में चल रहे गत‍िरोध का व्‍यापक हल होना चाहिए। साथ ही सेनाओं को वहां से हटाया जाना चाहिए। इससे पहले 15वें दौर की बातचीत के बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत के दौरे पर आए थे। यही नहीं वांग यी ने जी20 देशों के व‍िदेश मंत्रियों की बाली में बैठक के बाद एलएसी पर चर्चा की थी। भारत और चीन के 50-50 हजार सैनिक और बड़ी मात्रा में घातक हथियार इस समय एलएसी पर तैनात हैं। चीन ने अपने सैनिकों को लद्दाख सीमा पर रखने के लिए बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे का निर्माण किया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...