12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के जीएम एचआर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दिल्ली कॉरपोरेट करेंगे...

भेल के जीएम एचआर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दिल्ली कॉरपोरेट करेंगे बात

Published on

-एचएमएस के प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

भोपाल

पिछले 6 साल से समस्याओं से जूझ रहे कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं हो पाया । प्रतिनिधि यूनियन के रूप में चुनी गई एचएमएस ने कर्मचारिओं की समस्याओं को लेकर हर ब्लॉक में मुहिम चलाई हुई है । भोपाल यूनिट ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में बेहतर परफारमेंस किया है इसके बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण न होना आश्चर्य की बात है ।

इसी कड़ी में मंगलवार को भेल भोपाल की प्रतिनिधि यूनियन हेस्टू के महामंत्री अमर सिंह राठौर के नेतृत्व में एचएमएस ,केटीयू तथा यूएमएस यूनियन के पदाधिकारियों ने भेल भोपाल के महाप्रबंधक आदिकांत बेहरा को कर्मचारियों के हित में रिवार्ड स्कीम को पुन: प्रारंभ करवाने,कैंटीन की व्यवस्था को व्यवस्थित करने,अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की नवीन भर्ती एवं फैक्ट्री के अंदर सभी ब्लॉकों में उत्पादन से जुड़ी समस्याओं के तत्काल निराकरण करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा ।

बैठक में प्रमुख रूप से अमर सिंह राठौर द्वारा महाप्रबंधक को उपरोक्त सभी समस्याओं से अवगत करवाया तथा उसके तत्काल निराकरण के लिए कहा,जिस पर केटीयू के महामंत्री मो.फारुख, यूएमएस के संजय गुप्ता तथा एचएमएस के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी सहमति जताई तथा शीघ्र रिवार्ड स्कीम लागू करने की बात कही, इस पर महाप्रबंधक ने सभी समस्याओं के निराकरण के लिए कॉरपोरेट लेवल पर चर्चा कर समाधान कराने का भरोसा दिलाया है ।

प्रतिनिधिमंडल में एचएमएस यूनियन के एसके लोधी,राजेश चौधरी,सलाउद्दीन खान,राजेंद्र कुमार, प्रकाश बिनवानी,नितिन दुबे,प्रवीण पाटील,योगेश जाटव,सुभाष चौहान करण नागर,मनोज बामलिया,धनराज साहू,सुरेश सैनी एवं श्रीमती राजकुमारी सैनी,के.टी.यू यूनियन के सर्वश्री आर.एस.अरोरा,वी.एस.चाहर,मो. हाजिक,जितेंद्र कुमार लोहाट,मनीष टेखरे,यूएमएस यूनियन के जितेंद्र सक्सेना,रामनारायण गौंड, राजभान सिंह मरकाम तथा श्रीमती राखी कासदे शामिल थे ।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...