8.4 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यकर्नाटक: स्टूडेंट्स के लिप-लॉक का वीडियो वायरल, नामी कॉलेज के बताए जा...

कर्नाटक: स्टूडेंट्स के लिप-लॉक का वीडियो वायरल, नामी कॉलेज के बताए जा रहे छात्र

Published on

बेंगलुरु:

कर्नाटक में इन दिनों एक वायरल वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक प्रतिष्ठित कॉलेज के छात्रों का एक गुट नजर आ रहा है। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में छात्र-छात्राएं लिप-लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई दूसरे लोग भी वहां मौजूद हैं। इसे लेकर विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है। वीडियो में कॉलेज का एक छात्र और छात्रा लिप-लॉक करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अन्य मौजूद लोग उन्हें प्रोत्साहित करते दिख रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद
वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद काफी बढ़ गया है। इस मामले में मंगलुरु पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लिप-लॉक वीडियो में शामिल लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि वीडियो को वहां मौजूद छात्रों में से एक ने रिकॉर्ड कर लिया था। जिसके बाद उसने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया ।

लिप-लॉक कॉम्पिटीशन का बताया जा रहा आयोजन
सूत्रों ने बताया कि छात्रों ने कथित तौर पर एक लिप-लॉक कॉम्पिटीशन का आयोजन किया था। वहीं पर ये सभी छात्र इकट्ठा हुए थे, जो कि एक प्रतिष्ठित कॉलेज के बताए जा रहे हैं। वहीं इसको लेकर भी कयास लगाए जा रहे है कि क्या छात्रों ने इस घटना के दौरान ड्रग्स का सेवन कर रखा था, जिसको लेकर पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...