10.3 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यन धनखड़ की ख‍िलाफत न अल्वा का समर्थन, उपराष्ट्रपति चुनाव में TMC...

न धनखड़ की ख‍िलाफत न अल्वा का समर्थन, उपराष्ट्रपति चुनाव में TMC का ऐलान ‘समर्थन’ जैसा

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने ऐलान क‍िया है क‍ि वह आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी। टीएमसी ने इसका कारण उसे बताए बिना विपक्षी उम्मीदवार का फैसला करने के तरीके को बताया है। ममता के इस फैसले में साफ है क‍ि वह अपने च‍िर व‍िरोधी रहे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ की ख‍िलाफत नहीं करेंगी। कांग्रेस का साथ न देने के ऐलान से ममता बनर्जी जहां एकला चलो की नीत‍ि अपना रही हैं। वहीं इससे साफ है क‍ि दीदी बीजेपी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को मौन समर्थन भी दे रही हैं। राजनीत‍िक गल‍ियारे में इसके पीछे का कारण ‘राजभवन भवन’ के बदलाव को बताया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी तृणमूल कांग्रेस
दरअसल तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी। उन्‍होंने कहा क‍ि एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता। लेकिन पार्टी सांसदों के साथ आज की बैठक के बाद यह तय किया गया है कि हम उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेंगे।

विपक्षी उम्मीदवार को लेकर क्‍यों गुस्‍से में है TMC
टीएमसी के राष्‍ट्रीय महासच‍िव ने कहा क‍ि हम तृणमूल कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना विपक्षी उम्मीदवार की घोषणा करने की प्रक्रिया से असहमत हैं। हमसे न तो कोई सलाह ली गई और न ही हमसे किसी बात पर चर्चा की गई। इसलिए हम विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उसे जानकारी दिए बिना विपक्षी उम्मीदवार का फैसला करने के तरीके से सहमत नहीं है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में कौन है उम्‍मीदवार
दरअसल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। विपक्षी दलों ने रविवार को राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...