24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिविपक्ष की हार तय थी पर मुर्मू ने तो धो ही डाला!...

विपक्ष की हार तय थी पर मुर्मू ने तो धो ही डाला! क्रॉस वोटिंग ने विपक्षी एकता की निकाली हवा

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की हार तो पहले से तय मानी जा रही थी लेकिन इतनी बुरी हार जरूर चौंकाती है। कहां तो विपक्षी दल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एकजुटता की हवा बनाने की कोशिश कर रहे थे और कहां अब अपना-अपना घर ही नहीं संभलने की बात बेपर्दा हो गई है। वैसे विपक्षी एकजुटता थी कहां? वोटिंग से पहले ही इसकी तब हवा निकल गई जब बीजेडी, जेडीएस, जेएमएम, वाईएसआर कांग्रेस जैसे कई गैर-एनडीए दल द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आ गए। लेकिन बचे विपक्षी दलों में जिस पैमाने पर क्रॉसवोटिंग हुई है वह हौसला तोड़ने जैसा है। गठबंधन की बाद तो तब आएगी जब खुद का घर सही-सलामत रहे।

रिजल्ट पर एक नजर
द्रौपदी मुर्मू को सांसदों, विधायकों के कुल 2,824 वोट मिले जिनका मूल्य 6,75,803 रहा। विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1,877 वोट मिले जिनका मूल्य 3,80,177 रहा। मूर्मू कुल वैध मतों का 64 प्रतिशत पाने में कामयाब रहीं। सिन्हा को कुल वैध मतों का 36 प्रतिशत ही मिल पाया।

क्रॉस वोटिंग ने तोड़ी विपक्ष की कमर
समीकरण अपने पक्ष में न देखकर यशवंत सिन्हा ने सांसदों और विधायकों से अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने की अपील की थी। राष्ट्रपति चुनाव में विप लागू नहीं होता यानी क्रॉस वोटिंग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती लिहाजा अंतरात्मा की आवाज सुनना बहुत आसान है। लेकिन सिन्हा शायद अपनी समर्थक पार्टियों के सांसदों, विधायकों की ही अंतरात्मा की आवाज भांप पाने में नाकाम रहे। 18 राज्यों के 143 सांसदों, विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इनमें 126 विधायक और 17 सांसद हैं।

बीजेपी के आदिवासी कार्ड से विपक्षी खेमे में लग गई सेंध
द्रौपदी मुर्मू का चेहरा एनडीए के लिए निर्णायक साबित रहा। बीजेपी के आदिवासी कार्ड से विपक्ष चारों खाने चित हो गया। राष्ट्रपति चुनाव भी वोट बैंक साधने का जरिया हो सकता है, ये इस बार साफ तौर पर देखने को मिला। द्रौपदी मुर्मू के तौर पर देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिला है।असम में सबसे ज्यादा 22 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश रहा जहां कांग्रेस के पास आदिवासी विधायकों की अच्छी-खासी तादाद है। एमपी में 19 विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की।

महाराष्ट्र में अब कांग्रेस, एनसीपी को भी सताएगा पालाबदल का डर!
महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुट पहले से ही मुर्मू के पक्ष में थे लेकिन वहां भी उनके पक्ष में 16 अतिरिक्त वोट पड़े। इससे संकेत मिलता है कि कांग्रेस और एनसीपी में भी भविष्य में शिवसेना की तरह टूट या पालाबदल का खेल हो सकता है। इसी साल असम में बीजेपी को राज्य सभा की एक अतिरिक्त सीट दिलाने में मदद करने वाले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, ‘126 विधानसभा सीटों वाले असम में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में 104 वोट पड़े जबकि एनडीए के पास असल में 79 वोट ही थे। दो अनुपस्थित रहे।’

गृह राज्य में सिन्हा का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक
यशवंत सिन्हा का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन तो उनके अपने ही गृह राज्य में रहा। झारखंड के कुल 81 वोटों में से उन्हें सिर्फ 9 वोट ही मिल सके। दूसरी तरफ मुर्मू को अपने गृह राज्य ओडिशा के 147 वोटों में से 137 वोट मिले।

गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका
गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन वहां भी कांग्रेस के 10 विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस के लिए ये क्रॉस वोटिंग कहीं से कोई शुभ संकेत नहीं है।

53 वोट अमान्य, 2017 में 77 हुए थे
देश में फिलहाल 776 चुने हुए सांसद और 4033 विधायक हैं। इनमें से 3991 विधायकों और 763 सांसदों ने वोट डाले जिनमें से 53 वोट अमान्य रहे। इनमें 15 सांसद और 38 विधायक शामिल हैं। एमपी और पंजाब में 5-5 विधायकों के वोट अमान्य हुए। कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली के 4-4, यूपी के 3, बिहार के 2 और हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मेघालय, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और पुदुचेरी के 1-1 वोट अमान्य हुए। 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में 77 वोट अमान्य हुए थे।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...