14.3 C
London
Monday, September 15, 2025
Homeराज्ययह 1 वोट 139 पर भारी है... केरल में मुर्मू का खाता...

यह 1 वोट 139 पर भारी है… केरल में मुर्मू का खाता खुलने पर खुश भाजपा

Published on

तिरुअनंतपुरम

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बंपर वोट मिले हैं। आंध्र प्रदेश, नगालैंड और सिक्किम जैसे राज्यों में तो उन्हें 100 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। लेकिन इस बीच केरल में मिले एक वोट की सबसे ज्यादा चर्चा है। दरअसल केरल की विधानसभा में 140 सदस्य हैं और इनमें से एक भी भाजपा का नहीं है। इसके बाद भी द्रौपदी मुर्मू को एक वोट मिलने पर भाजपा ने खुशी जताई है। यही नहीं भाजपा ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के शासन वाले केरल में द्रौपदी मुर्मू को मिला 1 वोट 139 पर भारी है। भाजपा ने कहा कि नकारात्मकता के 139 वोटों के मुकाबले 1 वोट का महत्व ज्यादा है।

इस वोट के कारण केरल के राजनीतिक खेमों में खलबली मच गई है क्योंकि 140 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कोई विधायक नहीं है। इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि सभी वोट विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिलेंगे। केरल की सत्ताधारी पार्टी सीपीएम और कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया था। राजनीतिक पर्यवेक्षकों द्वारा अब यह सवाल उठाया जा रहा है कि एनडीए की उम्मीदवार को वोट गलती से दिया गया या जानबूझकर। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किसका वोट द्रौपदी मुर्मू को मिला है।

भाजपा की केरल यूनिट ने द्रौपदी मुर्मू को वोट मिलने पर खुशी जाहिर की है। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू को जो एक वोट केरल से मिला है, उसका अन्य 139 मतों से अधिक महत्व है।’ उन्होंने कहा कि यह नकारात्मकता के खिलाए एक ‘सकारात्मक वोट’ है। गौरतलब है कि मुर्मू ने विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर आदिवासी समुदाय से पहली राष्ट्रपति बनकर बृहस्पतिवार को इतिहास रच दिया। मुर्मू ने मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त कर सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की।

Latest articles

गोविंदपुरा विधानसभा के बरखेड़ा पठानी मे पांच परिवारों के मकान ढहाए

भेल भोपाल।गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 56 में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बीच...

बीएचईएल सेवानिवृत्त सुपरवाइजर को साइबर धोखेबाजों ने लगाया 68 लाख का चूना

भोपाल।वर्षीय सेवानिवृत्त बीएचईएल सुपरवाइजर दो महीने तक चले "डिजिटल गिरफ्तारी" घोटाले का शिकार हो...

बीएचईएल को भारतीय रेलवे को कवच प्रणाली की आपूर्ति के लिए 23 करोड़ रुपये का मिला ऑर्डर

भेल भोपाल।सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स को भारतीय रेलवे (दक्षिण पश्चिम...

बीएचईएल में “उद्योग में हरित ऊर्जा का उपयोग” पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भेल भोपाल।बीएचईएल भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “उद्योग में हरित ऊर्जा के...

More like this

ये कैसा सिस्टम कंप्यूटर व स्मार्ट क्लास के दौर में गर्मी व उमस के बीच पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी

बड़वाह ब्लाक में 31 स्कूल ऐसे है जहां केवल चुनाव के समय बिजली आती...

गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया,56 भोग लगाए,विधायक,नपाध्यक्ष भी शामिल हुए

बडवाह।कवर कालोनी स्थित पूजा गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा...

सतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस नेताओं ने उठाई किसानों की समस्या

सतना में कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज...