10.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यममता के मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी के घर ED का छापा,...

ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी के घर ED का छापा, मिला नोटों का भंडार

Published on

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी ने छापा मारा है. कई घंटों की चली छापेमारी में ईडी ने 20 करोड़ के करीब कैश बरामद कर लिया है. इस कार्रवाई की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें नोटों का एक बड़ा पहाड़ देखने को मिल रहा है.जानकारी के लिए बता दें कि ईडी ने कार्रवाई बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले मामले में की है. ईडी को अर्पिता के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले थे जिसके बाद उनके घर पर रेड मारी गई. कई घंटों की रेड में नोटों का अंबार सामने आ गया है. अभी भी जांच एजेंसी उनके घर पर ही मौजूद है.

वैसे अर्पिता के अलावा ईडी कई और ठिकानों पर इस समय रेड मार रही है. इस लिस्ट में मंत्री पार्थ चैटर्जी, राज्य के शिक्षा मंत्री माणिक भट्टाचार्य, आलोक कुमार सरकार, कल्याण मॉय गांगुली जैसे नाम भी शामिल हैं. इन सभी का बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले में कनेक्शन सामने आया है. लेकिन सबसे बड़ा एक्शन अर्पिता के खिलाफ हुआ है जिनके घर पर 20 करोड़ कैश मिल गया है. ईडी ने छापेमारी के दौरान उनके घर से 20 फोन भी जब्त किए हैं. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अर्पिता उन फोन के जरिए क्या करती थीं, लेकिन ईडी ने उन्हें भी अपनी जांच में शामिल किया है.

वहीं क्योंकि नोटों का अंबार इतना बड़ा है, ऐसे में पैसों की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों को बुलाया गया है. नोट गिनने वाली मशीनें भी आ गई हैं. अभी इस समय उनके घर पर नोटों की गिनती जारी है, ऐसे में कुल आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है.

जानकारी ये भी मिली है कि ईडी की एक टीम मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर पिछले 11 घंटे से मौजूद है. उनके घर से क्या मिला है, क्या जब्त किया गया है, इस बारे में ईडी ने कुछ नहीं बताया. लेकिन छानबीन का दौर जारी है, दूसरी जगहों पर भी ईडी की टीमें एक्शन में दिखाई दे रही हैं. ईडी के हाथ कई दस्तावेज भी लगे हैं, फर्जी कंपनियों के कागज मिले हैं और विदेशी करेंसी भी जब्त की गई है. बंगाल की राजनीति में इस शिक्षा घोटाले ने सियासी तापमान को बढ़ा दिया है.

यहां ये जानना जरूरी है कि ये पूरी कार्रवाई हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद शुरू हुई है. असल में बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले की जांच के निर्देश कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए थे. तब सीबीआई ने वो मामला संभाला था. लेकिन जांच के दौरान क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी बना, ऐसे में ईडी भी जांच में जुट गई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...