8.4 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यहरियाणा: नूंह में भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आया ऑटो, 7...

हरियाणा: नूंह में भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आया ऑटो, 7 की मौत

Published on

मेवात,

हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक ऑटो तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए.

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मेवात में रफ्तार के कहर ने सात यात्रियों की जान ले ली. दरअसल, एक ऑटो पर ये सभी लोग सवार थे. उसी समय ऑटो तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आ गया. बताया जा रहा है कि हाइवा पलटकर ऑटो पर जा गिरी, जिससे उसमें बैठे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े और मौके पर पहुंचकर देखने के बाद जानकारी पुलिस को दी.

यह घटना पुन्हाना के बिछोर थाना क्षेत्र में तकरीबन ढाई से तीन बजे के बीच हुई. घटना के बाद आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मेवात पुलिस ने क्रेन मंगवाई और क्रेन की मदद से हाइवा को ऑटो के ऊपर से हटाया. इसके बाद उसमें से शव निकाल गए. पुलिस का कहना है कि इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हुई है. इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...