11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद: बेवफाई का शक! चाकू से गोदकर पत्नी की जान ली, फिर...

गाजियाबाद: बेवफाई का शक! चाकू से गोदकर पत्नी की जान ली, फिर खुद छत से कूदा

Published on

गाजियाबाद,

यूपी में गाजियाबाद के वसुंधरा में पति ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना के बाद पति खुद भी घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया. जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, अवैध संबंध को लेकर आरोपी पति को पत्नी पर शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. पत्नी एक बैंक में काम करती थी. पति किसी प्रॉपर्टी फार्म में मार्केटिंग का काम करता था. आरोपी के पिता का कहना है कि पिछले एक साल से दोनों के बीच में इस बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था. गुरुवार को उसने पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ कार में घूमते देख लिया. उसने युवक की कार पर पत्थर मारे और पत्नी से झगड़ा किया.

शुक्रवार को आरोपी के पिता घर में ही मौजूद थे. उन्होंने अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी. वह बेटे के कमरे में पहुचे, जहां बेटा पत्नी पर चाकुओं से वार कर रहा था. उन्होंने बेटे को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से घर के ऊपर की मंजिल पर चला गया. वह खुद बहू को देखने लगे. फिर बेटे को ढूंढते हुए ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो बेटे ने नीचे छलांग दी.

इस मामले में इंदिरापुरम थाने के क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वारदात के बाद पत्नी-पति को अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया. घायल पति का इलाज चल रहा है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...