17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपांचवीं मंजिल से गिरी बच्ची, हवा में ही 'सुपरहीरो' ने कर लिया...

पांचवीं मंजिल से गिरी बच्ची, हवा में ही ‘सुपरहीरो’ ने कर लिया कैच!

Published on

नई दिल्‍ली ,

एक शख्‍स उस समय हीरो बन गया, जब उसने पांचवे फ्लोर से गिरी दो साल की मासूम लड़की को जमीन पर गिरने से पहले ही पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर लोग अब उसे ‘सुपरहीरो’ कह रहे हैं. यह मामला चीन में सामने आया है. इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

झेझियांग प्रांत के निवासी 31 साल के शेन डॉन्‍ग तोंगजियांग में अपनी कार पार्किंग कर सड़क से गुजर रहे थे. वह पास के ही एक बैंक में काम करते हैं. कार पार्क करने के बाद उन्‍होंने एक जोरदार आवाज सुनी. एक छोटी बच्‍ची स्‍टील की छत पर आ गिरी. इसके बाद वह पहली मंजिल के किनारे पर आकर गिरी. वह नीचे सड़क पर गिरती, उससे पहले ही शेन ने इस लड़की को हवा में ही पकड़ लिया.

शेन ने Qianjiang Evening News से बात करते हुए कहा, जब वह पहली मंजिल की टैरेस के किनारे पर आकर गिरी, तब तक उन्‍हें इस बात का अहसास नहीं था कि यह कोई बच्‍ची है. शेन ने कहा कि वह लकी रहे कि उन्‍होंने समय पर बच्‍ची को पकड़ लिया. अगर वह ऐसा नहीं कर पाते तो वह बहुत ही खराब महसूस करते. वैसे यह बात सही भी है कि अगर शेन मौके पर नहीं होते तो बच्‍ची के साथ कुछ भी हो सकता था. गनीमत यह भी रही कि बच्‍ची सीधे नीचे नहीं गिरी.

इस चौंकाने वाली घटना का फुटेज स्‍थानीय पुलिस ने Weibo पर जारी किया है. Weibo माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट Twitter का चीनी वर्जन है. जिस तरह शेन ने इस नन्‍ही मासूम की जान बचाई. उसका वीडियो सामने आने के बाद Weibo यूजर्स उन्‍हें ‘सुपरहीरो’ करार दे रहे हैं. इस हादसे में लड़की घायल हो गई है.लड़की के पैर और फेफड़े में चोट आई है. लड़की का अस्पताल में उपचार चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं शेन का मोबाइल भी बच्‍ची को पकड़ते हुए टूट गया.

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...