6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्य'जो पार्टी में लौटना चाहते हैं उनका स्वागत', बागियों को आदित्य ठाकरे...

‘जो पार्टी में लौटना चाहते हैं उनका स्वागत’, बागियों को आदित्य ठाकरे का संदेश

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में सत्ता खोने के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने पार्टी के बागी नेताओं के लिए एक संदेश दिया है. आदित्य ने कहा कि जो पार्टी छोडकर गए हैं अगर वह वापस आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. उन्होंने कहा, ‘असली शिवसेना’ पर लड़ाई जारी है. जो लोग हमारे साथ विश्वासघात कर रहे हैं, मैंने उनसे कहा है कि अगर आप वापस आना चाहते हैं, तो दरवाजा हमेशा खुला है. इंडिया टुडे से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में उनकी सरकार को ‘अवैध और असंवैधानिक’ करार देने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित पार्टी के बागी विधायकों पर निशाना साधा.

शिंदे के विद्रोह से उपजा राजनीतिक संकट
गौरतलब है कि आदित्य ठाकरे का यह बयान ऐसे समय आया है जब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के विद्रोह से राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है. पिछले महीने एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. बाद में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल’ होने पर सभी पार्टी पदों से हटा दिया.

आदित्य ठाकरे ने कहा- हम लोगों के संपर्क में
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट की ओर से मुख्यमंत्री शिंदे को शिवसेना के नेता के रूप में चुनने का प्रस्ताव पारित करने के साथ ही शिवसेना के लिए लड़ाई जारी है. उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के भीतर चल रहे खींचतान के बीच आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा, ‘हम उनके (विद्रोही शिवसेना नेताओं) संपर्क में नहीं हैं. हम केवल लोगों के संपर्क में हैं.’

कई नेताओं ने किया एकनाथ शिंदे का समर्थन
हाल ही में आदित्य ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की युवा विंग में नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थन में खुलकर सामने आ गए. इससे पहले मुंबई मेट्रोपोलिटन एरिया की महानगरपालिकाओं से बड़ी संख्या में कॉर्पोरेटरों ने एकनाथ शिंदे को समर्थन देने का ऐलान किया था. युवा सेना के सचिव और ठाणे महानगरपालिका से पार्षद पुर्वेश सरनाइक पहले ही शिंदे खेमे में शामिल हो चुके हैं.

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...