6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यखाने के वक्त भतीजी ने मांगा आम, गुस्साए चाचा ने मासूम का...

खाने के वक्त भतीजी ने मांगा आम, गुस्साए चाचा ने मासूम का रेता गला

Published on

शामली ,

उत्तर प्रदेश के शामली से इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के खेड़ा कुर्तान गांव में एक चाचा ने अपनी 5 साल की भतीजी को सिर्फ इसलिए बेरहमी से मार डाला, क्योंकि वह भोजन के समय खाने के लिए आम मांग रही थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.

बीती 19 जुलाई को कोतवाली कांधला इलाके के खेड़ा कुर्तान गांव में रहने वाले खुर्शीद की बेटी खैरुनिशा लापता हो गई थी. आखिरी बार मासूम को नजदीक रहने वाले चाचा उमरदीन के पास देखा गया था. संदेह के आधार पर पीड़ित परिवार ने उमरदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था. कांधला पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो हैरानी भरे खुलासे हुए.

कांधला एसएचओ श्यामवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि पीड़ित खुर्शीद और उमरदीन का घर नजदीक ही है. दोनों के परिजनों का एक-दूसरे के घर काफी आना जाना था. इसी बीच, बीते मंगलवार को खुर्शीद की बेटी खैरुनिशा उमरदीन के घर पहुंची, तो वह भोजन कर रहा था और आम खा रहा था. यह देख मासूम भी आम मांगने लगी. लेकिन उमरदीन ने देने से इनकार कर दिया.

इसके बाद भी मासूम बार-बार आम खाने की जिद करने लगी. इससे उमरदीन तमतमा गया. आरोपी ने लड़की की हठ से उत्तेजित होकर पहले उसके सिर पर रॉड से वार किया, और फिर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया, जिससे उसका काफी खून बहने लगा. मरने के बाद आरोपी ने मासूम के शव को एक बोरे में डालकर रख दिया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से लड़की के शव को बरामद कर लिया.

पुलिस ने बताया कि जब लापता हुई मासूम की खोजबीन की जा रही थी, तब आरोपी उमरदीन गांववालों के साथ लड़की की तलाश में भी गया था, लेकिन पुलिस को शक होने पर वह तुरंत भाग गया. शामली एएसपी ओपी सिंह ने बताया, पुलिस ने आरोपी उमरदीन को गांव के पास जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और एक लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है.

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...