6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यपुलिसवाले को सड़क पर मिले 45 लाख, कुछ ऐसा किया कि फैन...

पुलिसवाले को सड़क पर मिले 45 लाख, कुछ ऐसा किया कि फैन हुए CM बघेल

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल नीलांबर सिन्हा को लावारिस हालत में सड़क पर एक बैग मिला। उन्होंने बैग खोला तो उसमें 2000 और 500 के नोटों के कई बंडल थे। सिन्हा ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए रुपयों से भरा बैग थाने में जमा करा दिया। बैग में कुल 45 लाख रुपये थे। नीलांबर की ईमानदारी की हर तरफ चर्चा हो रही है। यहां तक कि सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर सिन्हा को समाज के लिए आदर्श बताया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एयरपोर्ट की ड्यूटी से घर जाते वक्त राय पब्लिक स्कूल के पास नीलांबर को एक सफेद रंग का बैग मिला। बैग में नोटों के बंडल भरे थे। नीलांबर ने बैग के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और बैग थाने में जमा करा दिया।

सीएम बघेल ने की सिन्हा की तारीफ
छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल ने नीलांबर की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘ट्रैफिक आरक्षक नीलांबर सिन्हा जैसे ईमानदार लोग समाज के लिए आज के समय में ईमानदारी का पर्याय हैं। नीलांबर को लावारिस हालत में 45 लाख रुपए से भरा बैग प्राप्त हुआ था, जिसे उन्होंने एसएसपी रायपुर को लौटा दिया। ऐसे ईमानदार व्यक्तित्व समाज के लिए आदर्श हैं। हम सब इनको सलाम करते हैं।’

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...