6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यदो हफ्ते में दूसरी बार कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने की बीजेपी...

दो हफ्ते में दूसरी बार कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने की बीजेपी नेताओं से मुलाकात, क्या है इशारा?

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। बिश्नोई ने उनके साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। बिश्नोई को राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने के बाद कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है। दो हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है जब बिश्नोई ने बीजेपी नेतृत्व के साथ मुलाकात की है। बिश्नोई ने 10 जुलाई को दिल्ली में नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

दिल्ली में नड्डा और खट्टर से मुलाकात करने के बाद बिश्नोई ने दोनों नेताओं की तारीफ की। उन्होंने नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, ‘बैठक में उनके साथ मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।’ खट्टर के साथ मुलाकात पर बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने ‘हरियाणा के विकास कार्य और राज्य के मौजूदा राजनीतिक मुद्दों के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की।’

सभी पदों से बर्खास्त
बिश्नोई (53) को पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से ही उनका बीजेपी नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया है।

‘विधायक के तौर पर इस्तीफा दें बिश्नोई’
हाल के हफ्तों में बीजेपी नेताओं के साथ उनकी बैठकों और उनके पार्टी में शामिल होने की संभावना पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन उन्हें इससे पहले विधायक के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

क्यों नाराज हैं कुलदीप बिश्नोई?
चार बार के विधायक और दो बार सांसद रहे बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे हैं। कांग्रेस ने इस साल की शुरुआत में उन्हें हरियाणा इकाई का प्रमुख नहीं बनाया था जिसके बाद से वह नाराज बताए जा रहे हैं। पार्टी ने हरियाणा की अपनी इकाई के प्रमुख के तौर पर हुड्डा के वफादार उदयभान को नियुक्त किया है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...