6.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यचाचा-भाभी को संभाल नहीं पाए, मुझे क्या संभालेंगे... अखिलेश पर खूब बरसे...

चाचा-भाभी को संभाल नहीं पाए, मुझे क्या संभालेंगे… अखिलेश पर खूब बरसे ओपी राजभर

Published on

जौनपुर

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की दो टूक के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि उनका सपा से गठबंधन टूट चुका है। राजभर ने कहा कि यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव और भाभी अपर्णा यादव तक को नहीं संभाल पाए, तो हमें कहां से संभालेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश अपने आगे किसी की नहीं सुनते।

राजभर ने यहां पार्टी के युवा मोर्चा की बैठक में भाग लेने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखे वार किए। सपा द्वारा गठबंधन से ‘आजाद’ किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा “अखिलेश यादव जब अपने चाचा शिवपाल यादव और भाभी अपर्णा यादव को नहीं संभाल सके तो हमें कहां से संभालेंगे? अखिलेश अपने आगे किसी की नहीं सुनते।” वातानुकूलित कमरों में बैठकर राजनीति करने को लेकर अखिलेश पर निशाना साध चुके राजभर ने कहा “उत्तर प्रदेश में एसी की राजनीति की हवा खराब हो गई है। एसी आराम करने के लिए बनाया गया था, मगर, यूपी में कुछ नेताओं को एसी की हवा रास आ गयी है।”

सपा ने राजभर-शिवपाल को लिखा था पत्र
गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से तनातनी के बाद समाजवादी पार्टी ने अपनी आलोचना कर रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश के चाचा सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव को शनिवार को पत्र जारी कर कहा था कि उन्हें जहां ज्यादा सम्मान मिले वहां जाने के लिए वे आजाद हैं। राजभर और शिवपाल पिछले कुछ समय से सपा अध्यक्ष के खिलाफ बयान दे रहे थे।

राजभर ने दिए बीएसपी संग जाने के संकेत
राजभर ने अब बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन का इरादा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से लगता है कि अब बसपा से गठबंधन की बात की जाए। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय पार्टी नेताओं और विधायकों की राय से ही लिया जाएगा। राजभर ने कहा कि मायावती अखिलेश यादव के मुकाबले क्षेत्र में ज्यादा रहती हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश चुनाव का टिकट देने में पक्षपात करते हैं। विधानसभा चुनाव में सुनियोजित तरीके से टिकट वितरण नहीं करने की वजह से सपा गठबंधन को पराजय का सामना करना पड़ा।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...