22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यशराबबंदी वाले गुजरात में 'धुत' दिखे BJP नेता, वीडियो वायरल, देना पड़ा...

शराबबंदी वाले गुजरात में ‘धुत’ दिखे BJP नेता, वीडियो वायरल, देना पड़ा इस्तीफा

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के एक बीजेपी नेता का कथित रूप से नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए, तो बीजेपी नेता को इस्तीफा देना पड़ा. लेकिन इस घटना के बाद से राज्य में ‘शराब बंदी’ की व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

ये पूरा मामला जुड़ा है छोटा उदयपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष के वायरल हो रहे एक वीडियो से. इस वीडियो में बीजेपी नेता रश्मिकांत वसावा साफ तौर पर नशे की हालत में दिख रहे हैं. उनकी हालत ऐसी है कि वो बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं का सहारा लेकर चल रहे हैं.

वो यहां द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने के एक अभिनंदन समारोह में शामिल होने आए थे, तभी ये वीडियो बनाया गया. द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं और गुजरात का ये इलाका आदिवासी बहुल इलाका है. इस कार्यक्रम में बीजेपी की मंत्री निमिषा सुथार भी मौजूद थीं.

कांग्रेस और आप ने खड़े किए सवाल
गुजरात में शराब बंदी है. ऐसे में छोटा उदयपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष के नशे की हालत धुत होने का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कई सवाल खड़े किए. गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने रश्मिकांत वसावा का एक वीडियो भी शेयर किया है. साथ में लिखा है- गुजरात में दारुबंधी की हकीकत बया करते हुई छोटा उदेयपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष, क्या यही है भाजपा सरकार की दारूबंदी? दारूबंदी सिर्फ कागजों पर मौजूद है, क्योंकि यहां हर जगह दारू मिलती है.

वसावा को देना पड़ा पार्टी से इस्तीफा
रश्मिकांत वसावा का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा है. अपने इस्तीफे में वसावा ने लिखा है कि उनसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने इस्तीफा देने के लिए कहा, इसलिए वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. हालांकि इस वीडियो के बाद गुजरात में शराब बंदी की हकीकत को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this