6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यतमिलनाडु में एक और छात्रा ने की आत्महत्या, तीन दिन से थी...

तमिलनाडु में एक और छात्रा ने की आत्महत्या, तीन दिन से थी परेशान, दोस्तों से भी नहीं हो रही थी बात

Published on

चेन्नै

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा के आत्महत्या करने के कुछ दिनों बाद सोमवार की सुबह तिरुवल्लुर स्कूल के छात्रावास से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई। घटना के बाद तिरुवल्लुर जिले के केझाचेरी में भारी पुलिस दल डेरा डाले हुए है। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के किलाचेरी स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के हॉस्टल में कक्षा 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के परिजन और ग्रामीण ने इसमें साजिश का आरोप लगाते हुए रोड रोको प्रदर्शन किया।

17 साल की छात्रा ने अपने दोस्तों से कहा कि वह देर से स्कूल जाएगी। जब वह एक घंटे बाद भी स्कूल नहीं पहुंची तो स्टाफ मेंबर ने उसका कमरा चेक किया जहां वह पंखे से लटकी मिली। छात्रा के शव को तिरुवल्लुर स्थित सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा तीन दिन से किसी बात को लेकर परेशान थी और अपने दोस्तों से मिली भी नहीं थी।

छात्रा की आत्महत्या के बाद हुआ था प्रदर्शन
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर केस सीबी-सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया है। गौरतलब है कि 13 जुलाई को कल्लाकुरिची में हॉस्टल के कमरे से प्लस टू की एक छात्रा ने छलांग लगा दी थी, जो एक बड़े मुद्दे में बदल गया। जिस निजी स्कूल में लड़की पढ़ रही थी, उसमें तोड़फोड़ की गई और लोगों ने सड़कों पर उतरकर चार स्कूल बसों और एक पुलिस बस को आग के हवाले कर दिया। फर्नीचर व अन्य सामान भी नष्ट कर दिया गया।

पुलिस टुकड़ियां मौके पर तैनात
इस घटना पर पुलिस की हर तरफ से आलोचना हो रही है, स्कूल के पास भारी पुलिस दल तैनात हैं। आस-पास के अन्य जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है। कल्लाकुरिची की घटना के बाद से राज्य पुलिस बैकफुट पर है और किसी भी तरह की हिंसा को न बढ़ने देने के लिए पुलिस की कई टुकड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...