6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यचोर, चोर, चोर... इलाज के लिए ओडिशा पहुंचे पार्थ चटर्जी को देखते...

चोर, चोर, चोर… इलाज के लिए ओडिशा पहुंचे पार्थ चटर्जी को देखते ही अस्‍पताल के बाहर चिल्‍लाने लगे लोग

Published on

भुवनेश्‍वर

पश्चिम बंगाल में एसएससी भर्ती घोटाले में ग‍िरफ्तार तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता पार्थ चटर्जी इलाज के लिए जब एम्स भुवनेश्वर पहुंचे तो अस्‍पताल के बाहर चोर-चोर के नारे लगने लगे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पार्थ को पश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) घोटाले के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार किया था। टीएमसी नेता को दो दिन की ईडी हिरासत में भेजे जाने के बाद, उन्होंने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अदालत के आदेश पर शनिवार शाम को भुवनेश्‍वर के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इससे पहले पार्थ चटर्जी का कोलकाता के अस्‍पताल में चल रहा था। इसके बाद ईडी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए कहा क‍ि इस अस्‍पताल में उनका प्रभाव है। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कलकत्‍ता हाई कोर्ट ने ईडी को एम्स में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। ईडी ने पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद से उनकी कई आय से अधिक संपत्ति का पता लगाया जिनमें से पश्चिम बंगाल के डायमंड सिटी में तीन फ्लैट थे। कुत्ते प्रेमी के नाम से मशहूर मंत्री के इन पूर्ण वातानुकूलित फ्लैटों में से एक कुत्तों का है।पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के कोलकाता आवास से 21 करोड़ रुपए नकद और एक करोड़ रुपए से अधिक के आभूषण बरामद किए गए।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...