6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यहमीरपुर और औरैया में दिखे मंकीपॉक्‍स के संदिग्‍ध केस, सैंपल लेकर जांच...

हमीरपुर और औरैया में दिखे मंकीपॉक्‍स के संदिग्‍ध केस, सैंपल लेकर जांच शुरू

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के दो जिलों में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मामले मिलने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि इन मामलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। हमीरपुर और औरैया में एक-एक महिला में मंकीपॉक्‍स से मिलते-जुलते लक्षण मिलने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट पर आ गया है ।

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के विदोखर गांव में एक महिला सोमवार को पीएचसी में इलाज कराने गई थी। यहां महिला के मंकीपॉक्‍स जैसी लक्षण होने की संभावना से चिकित्सक सकते में आ गए। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के सैम्पल लेकर जांच शुरू कर दी है।

डिप्टी सीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. महेश कुमार चन्द्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पीएचसी के चिकित्सक डॉ.अलीम के नेतृत्व में एक टीम को गांव भेजकर महिला के सैम्पल मंगाए गए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला किसी बीमारी से ग्रसित है।

औरैया में भी महिला में मंकीपॉक्स के मिले संभावित लक्षण
प्रदेश के औरैया जिले के विधूना सीएचसी में एक महिला में मंकीपॉक्‍स के संभावित लक्षण मिले हैं। बताते है कि महिला पिछले कई दिनों से बुखार से ग्रस्‍त थी और उसके शरीर में छोटे-छोटे मंकीपॉक्स की बीमारी जैसे दाने देखे गए। सूचना पाते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सैम्पल लेकर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...