8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यआजम खां की मुश्किलें बढ़ीं, भैंस-बकरी चोरी समेत दस मामलों में आरोप...

आजम खां की मुश्किलें बढ़ीं, भैंस-बकरी चोरी समेत दस मामलों में आरोप तय

Published on

रामपुर

सपा विधायक और पूर्व मंत्री आजम खां पर और कानूनी शिकंजा कसा है। कोर्ट ने आजम खां पर दस और मामलों में आरोप तय कर दिए हैं। उन पर भैंस चोरी, बकरी चोरी, पाजेब चोरी के साथ ही लूटपाट व डकैती व मारपीट के आरोप तय किए गए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 20 व 29 जुलाई को होगी। इन मामलों में गवाहों को तलब किया गया है। आजम के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां और मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू पर भी आरोप तय हुए हैं।

सपा शासन में यतीमखाना बस्ती और डूंगरपुर बस्ती को खाली कराया गया था। इस दौरान मारपीट, लूटपाट व डकैती के आरोप लगाए गए थे,जिसके मुकदमें भाजपा सरकार में वर्ष 2019 में दर्ज किए गए थे। इस तरह के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में सपा के शहर विधायक आजम खां, उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेद्र गोयल, रिटायर्ड सीओ आले हसन को आरोपी बनाया गया था। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है।

सोमवार को इन मामलों में सुनवाई हुई,जिसके लिए सपा के शहर विधायक आजम खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल व ठेकेदार इस्लाम कोर्ट में हाजिर हुए। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों की मौजूदगी में यतमखाना बस्ती के चार और डूंगरपुर के छह मामलों में आरोप तय कर दिए गए हैं।

उन पर भैंस चोरी, बकरी चोरी, पाजेब चोरी के साथ ही लूटपाट व डकैती व मारपीट के आरोप तय किए गए हैं। आरोप तय होने के बाद अब गवाहों को बुलाया जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 28 व 29 जुलाई को होगी।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...