9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलकॉमनवेल्थ गेम्स: भारत की मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा...

कॉमनवेल्थ गेम्स: भारत की मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा नहीं खेलेंगे

Published on

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ओलिंपिक चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारत का यह स्टार जैवलिन थ्रोअर चोटिल है और इसकी वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। CWG की शुरुआत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होनी है और नीरज भारत की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे थे। ऐसे में उनका चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है।

इंडियन ओलिंपिक असोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीरज चोपड़ा Commonwealth Games 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे। विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल होने के कारण वह फिट नहीं हैं। उन्होंने हमें इस बारे में सूचित किया।

वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम करने में बाद कहा था कि शुरुआत मेरी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन चौथे राउंड में 88.13 मीटर का थ्रो करने के बाद अच्छा लगा। इसके बाद मुझे ग्रोइन में खिंचाव आ गया था। इसकी वजह से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका। यहां ही भारतीय महकमे में डर का माहौल हो गया था।

नीरज वर्ल्ड चैंपियनशिप में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे। अंजू ने 2003 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 19 वर्ष बाद नीरज ने भारत को गौरवान्वित किया था।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...