8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्ययशवंत बोले-देखना होगा अब क्या कर पाऊंगा... हार के बाद आया पहला...

यशवंत बोले-देखना होगा अब क्या कर पाऊंगा… हार के बाद आया पहला रिएक्शन

Published on

कोलकाता

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के मुकाबले हार के बाद यशवंत सिन्हा फिलहाल राजनीतिक पारी को विराम देने के मूड में दिख रहे हैं। उनका कहना है कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। उम्र का हवाला देते हुए कहा कि अब मैं 84 साल का हो गया हूं और यह देखा होगा कि आगे क्या कर पाऊंगा। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, ‘मुझे देखना होगा कि (सार्वजनिक जीवन में) मैं क्या भूमिका निभाऊंगा, मैं कितना सक्रिय रहूंगा। मैं अब 84 साल का हूं, तो ये समस्याएं हैं। मुझे देखना होगा कि मैं कितने लंबे समय तक काम कर सकता हूं।’ उन्होंने कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।

हाल में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित गैर भाजपा दलों के संयुक्त उम्मीदवार सिन्हा को एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। यशवंत सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह अब सार्वजनिक जीवन में क्या भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं निर्दलीय रहूंगा और किसी अन्य दल में शामिल नहीं होऊंगा।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह तृणमूल के नेतृत्व के संपर्क में हैं, सिन्हा ने ‘नहीं’ में जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि किसी ने मुझसे बात नहीं की, मैंने किसी से बात नहीं की। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि निजी तौर टीएमसी के एक नेता उनके संपर्क में हैं। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘मुझे देखना होगा कि (सार्वजनिक जीवन में) मैं क्या भूमिका निभाऊंगा, मैं कितना सक्रिय रहूंगा। मैं अब 84 साल का हूं, तो ये समस्याएं हैं। मुझे देखना होगा कि मैं कितने लंबे समय तक काम कर सकता हूं।’ भाजपा के धुर आलोचक सिन्हा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मार्च 2021 में तृणमूल में शामिल हो गए थे। वह 2018 में भाजपा से अलग हो गए थे। हालांकि उनके बेटे जयंत सिन्हा अब भी भाजपा में हैं और पार्टी के सांसद हैं।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...