15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यलव मैरेज से नाराज था पिता, बेटी के पति को डंडों से...

लव मैरेज से नाराज था पिता, बेटी के पति को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, फिर सरेंडर

Published on

चेन्नै

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करना एक कपल को भारी पड़ा। युवती के पिता ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवविवाहित महिला का पिता परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर अपनी बेटी और दामाद से नाखुश था।

घटना तूतीकोरिन की है। यहां जोड़े के विवाह के बाद, महिला के परिवार ने उसके लापता होने की एक एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस युवती को तलाश रही थी, इसी दौरान उसे पकड़ लिया। कपल को मदुरै पुलिस के सामने लाया गया। यहां उन्होंने बालिग होने का बयान दिया और बताया कि वे दोनों पति-पत्नी हैं।

पुलिस ने थाने से कपल को छोड़ दिया था
पुलिस ने कपल की ओर से पेश किए गए दस्तावेज जांचे तो पता चला कि दोनों व्यस्क हैं। यह मामला लड़की के अपहरण या लापता होने का नहीं बल्कि प्रेम-विवाह का था। दोनों ने पुलिस को अपनी शादी कर लेने के सबूत भी दिए।

तूतीकोरिन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बालाजी सरवनन ने बताया कि पुलिस ने थाने से ही युवती के माता-पिता को वीडियो कॉल किया और उन्हें बताया कि दोनों बालिग हैं और शादी कर चुके हैं। पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। कपल ने भी वीडियो कॉल पर युवती के माता-पिता से बात की।

डंडों से जमकर पीटा
पुलिस ने बताया कि दोनों कपल को थाने से छोड़ दिया गया। इधर लड़की का पिता कपल के घर पहुंचा और वहां युवक को डंडों से पीटा। गांव के बुजुर्गों ने भी बीच-बचाव किया लेकिन युवती के पिता ने उन्हें अपना पारिवारिक मुद्दा कहकर मामले से दूर रहने को कहा।

युवक की लाश देख, पुलिस हुई हैरान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दपंती किराए के घर पर रह रहा था। यहां युवक की हत्या करने के बाद युवती का पिता थाने पहुंचा और युवक की हत्या करने की बात कुबूली। पुलिस को यकीन नहीं हुआ और युवती के पिता के साथ उसके घर पहुंची यहां युवकी की लाश पड़ी थी।

स्कूल ड्रॉपआउट था युवक
पुलिस ने बताया कि युवती और युवक दोनों एक ही जाति अनुसूचित जाति के हैं। युवती कॉलेज में पढ़ रही थी। वहीं उसके पति स्कूल ड्रॉपआउट था। यही कारण था कि युवती के पिता को उनका रिश्ता पसंद नहीं था और वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी उसके साथ हो।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this