15.1 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यवर्दी में कांवड़ियों का मसाज और जेल में डंडों से मुसलमानों का...

वर्दी में कांवड़ियों का मसाज और जेल में डंडों से मुसलमानों का मसाज’, ओवैसी ने सीएम योगी पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली:

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाने को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आप कांवड़ियों पर फूल बरसाएं लेकिन मुसलमानों के घर पर बुलडोजर मत चलवाइए। ओवैसी ने कहा कि यूपी में एक समुदाय के लिए इतनी मोहब्बत वही रवैया दूसरों के साथ क्यों नहीं। सबका साथ सबका विकास की बात बार-बार की जाती है लेकिन यूपी में मुसलमानों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है।

ओवैसी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि आप यूपी में देखिए एक ओर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए जा रहे हैं, वहीं मुसलमानों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। आप देखिए वर्दी में पुलिस अधिकारी कांवड़ियों का मसाज कर रही है, वहीं यही पुलिस मुस्लिम लड़कों को थानों में ले जाकर डंडों से मसाज कर रही है। ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों के साथ इतना भेदभाव क्यों।

अमरोहा में एक मदरसे को तोड़ दिया गया लेकिन यह जमीन ग्रामसभा से मिली हुई थी। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि रामपुर में मुस्लिम लड़के के साथ क्या हुआ, प्रयागराज में पत्नी के नाम पर घर था वो तुड़वा दिया। आपको सिर्फ शक है तो आप घर तोड़ देंगे। सजा देने के लिए कानून है। ओवैसी ने कहा कि टेनी का घर आप क्यों नहीं तोड़ते हैं। आप वहां भी बुलडोजर भेजिए घर तोड़िए हमें गलत साबित कर दीजिए।

ओवैसी ने कहा कि रोड पर चंद मिनट नमाज पढ़ लेने से कौन सा दंगा हो जाएगा। आप पार्क में देखिएगा वहां क्या हो रहा है। अलीगढ़ लॉ कॉलेज में एक प्रोफेसर को नमाज पढ़ने की वजह से छुट्टी पर भेज दिया। मैं यह नहीं कह रहा कि बीच सड़क पर आकर कोई नमाज पढ़ेगा या कोई वीआईपी मूवमेंट रोक देगा लेकिन चंद मिनट नमाज पढ़ लेने से क्या हो जाएगा। लखनऊ के मॉल में नमाज पढ़ने पर देखा क्या हुआ। ओवैसी ने कहा मुसलमानों के साथ भेदभाव क्यों।

Latest articles

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...