13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं... देखें! तालिबान ने तोड़...

जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं… देखें! तालिबान ने तोड़ डाली पाकिस्तान की बनाई सीमा पिलर

Published on

काबुल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में डूरंड लाइन को लेकर विवाद काफी पुराना है। तालिबान भी डूरंड लाइन को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आधिकारिक सीमा की मान्यता नहीं देता है। पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद कई बार डूरंड लाइन को लेकर बवाल देखने को मिला है। अब सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे एक वीडियो में तालिबान लड़ाकों को डूरंड लाइन पर बने पाकिस्तान के सीमा पिलर को तोड़ते हुए दिखाया गया है। लड़ाकों ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने इस सीमा पिलर को अफगानिस्तान की जमीन पर बनाया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो कब और कहां बनाया गया है।

वीडियो में क्या नजर आया
वीडियो में हथियारों से लैस कई लड़ाकों को दिखाया गया है। ये लड़ाके खुद को इस्लामिक अमीरात के सैनिक बता रहे हैं। ये लड़ाके एक पिलर को चारों तरफ से घेरकर खड़े हैं, जिसे एक व्यक्ति हथौड़े की मदद से तोड़ता दिखाई दे रहा है। लड़ाकों ने दावा किया कि यह पिलर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बनाया है। पिलर पर ”पाकिस्तान 2021″ लिखा हुआ है। वीडियो शूट करने वाले शख्स का दावा है कि इस पिलर के जरिए पाकिस्तान क्षेत्र में एकमात्र जल स्रोत को जब्त करने की कोशिश कर रहा है।

तालिबानी रक्षा मंत्री ने दो दिन पहले ही किया था सीमा का दौरा
इस वीडियो के वायरल होने के दो दिन पहले ही तालिबान सरकार में कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्ला यूसुफ मुजाहिद ने डूरंड लाइन का दौरा किया था। उसके साथ लड़ाकों की भारी-भरकम फौज भी थी। मुल्ला यूसुफ ने इस दौरान पाकिस्तान सीमा पर मौजूद सुरक्षा हालात की जानकारी ली और तालिबान लड़ाकों को भी संबोधित किया। तालिबान रक्षा मंत्री के पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से जोड़कर देखा गया।

तालिबान ने वखान गलियारे पर पाकिस्तान के साथ समझौते को किया खारिज
चंद दिनों पहले ही तालिबान ने पाकिस्तान के साथ वखान गलियारे पर एक समझौते पर पहुंचने की अफवाहों का खंडन किया था। वखान गलियारा अफगानिस्तान कश्मीर के साथ जोड़ता है। हालांकि, पीओके पर पाकिस्तान के कब्जे के कारण भारत का अफगानिस्तान से सीधा जमीनी संपर्क नहीं है। वखान कॉरिडोर के उत्तर में तजाकिस्तान, दक्षिण में पाकिस्तान और पूर्व में चीन है। पाकिस्तान और चीन इस गलियारे पर अपना अधिकार जमाना चाहते हैं, लेकिन तालिबान इसके लिए राजी नहीं है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...