13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यबाड़मेर मिग-21 क्रैश में विंग कमांडर एम राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय...

बाड़मेर मिग-21 क्रैश में विंग कमांडर एम राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शहीद

Published on

बाड़मेर,

राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार को भारतीय एयरफोर्स का मिग 21 ट्रैनिंग एयरक्रॉफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में एयरफोर्स के 2 पायलट शहीद हो गए. बताया जा रहा है कि इस हादसे में विंग कमांडर एम राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शहीद हो गए. विंग कमांडर एम राणा हिमाचल के मंडी के रहने वाले थे. जबकि फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल जम्मू के रहने वाले थे.

एयरफोर्स ने बताया कि मिग 21 ने उतरलाई हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. यह हादसा रात करीब 9:10 बजे हुआ. इसमें दोनों पायलट शहीद हो गए. इस हादसे के बाद रूसी विमान मिग 21 सवालों में आ गया है. 1960 से भारतीय एयरफोर्स इसका इस्तेमाल कर रही है. लेकिन तब से अब तक विमान क्रैश की 200 घटनाएं हो चुकी हैं.

अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है. हालांकि, एयरफोर्स ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे के बाद एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी से बात की. उन्होंने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा, इन जवानों की शहादत को कभी बुलाया नहीं जा सकता. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं.

इससे पहले मार्च में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में इसे लेकर जवाब दिया था. उन्होंने बताया था कि पिछले 5 साल में भारत में एयरक्रॉफ्ट और हेलिकॉप्टर क्रैश में 42 जवान शहीद हुए हैं. उन्होंने बताया था कि पिछले 5 साल में 45 ऐसी घटनाएं हुई थीं, इनमें से 29 में भारतीय वायुसेना के एयरक्रॉफ्ट शामिल थे.

वरुण गांधी ने उठाए सवाल
वरुण गांधी ने ट्वीट कर MiG-21 की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे उड़ता ताबूत बताया है.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...