9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यअर्पिता के फ्लैट पर फिर जांच के लिए पहुंची ईडी, सीसीटीवी फुटेज...

अर्पिता के फ्लैट पर फिर जांच के लिए पहुंची ईडी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले, ड्राइवर से भी पूछताछ

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की आरोपी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट पर ईडी ने एक बार फिर छापा मारा है। बेलघोरिया स्थित फ्लैट पर छापेमारी के लिए ईडी की टीम दोबारा पहुंची। इसी के साथ जांच एजेंसी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अर्पिता मुखर्जी के ड्राइवर प्रणब भट्टाचार्य से भी पूछताछ हुई है। गौरतलब है कि अर्पिता मुखर्जी ईडी की हिरासत में हैं।

इससे पहले भी ईडी ने अर्पिता के इसी फ्लैट में छापा मारा था जहां से 27.9 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। इसके साथ ही भारी मात्रा में जूलरी और कीमती सामान भी मिला था। वहीं अर्पिता के एक अन्य फ्लैट से 21 करोड़ रुपये नकद बरामद हो चुके हैं।

अर्पिता मुखर्जी के कम से कम तीन बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगाने (खाता फ्रीज करना) की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें जांच एजेंसी को कम से कम दो करोड़ रुपये मिले हैं। एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुखर्जी की कई फर्जी कंपनियों के बैंक खाते भी ईडी की जांच के दायरे में हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘मुखर्जी के तीन बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इन खातों में कुल करीब दो करोड़ रुपये मिले हैं। हमें संदेह है कि इन खातों का इस्तेमाल कई लेन-देन करने के लिए किया गया था और आगे की जांच की जा रही है।’

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...