9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यबिहार में दूरी, यूपी में दागी चेहरों से नजदीकी... जानिए धनंजय सिंह...

बिहार में दूरी, यूपी में दागी चेहरों से नजदीकी… जानिए धनंजय सिंह के जरिए JDU की क्या है तैयारी

Published on

लखनऊ

क्या जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विस्तार करने जा रही है? सवाल इसलिए, क्योंकि पार्टी ने यूपी के चार नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी है। इसमें सबसे बड़ा नाम धनंजय सिंह का है। दो बार विधायक और एक बार जौनपुर से सांसद धनंजय सिंह को बाहुबली के रूप में भी पहचाना जाता है। ऐसे में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की ओर से धनंजय सिंह के चयन पर प्रदेश के जदयू नेता ही सवाल उठा रहे हैं। सवाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को लेकर भी उठाए जा रहे हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह दागी चेहरों को लेकर जदयू की नीति भी है। बिहार में जदयू दागी चेहरों से दूरी बनाती दिख रही है। वहीं, यूपी में दागी चेहरों को पदों पर बैठा रही है।

धनंजय सिंह ने यूपी चुनाव 2022 में जदयू के टिकट पर जौनपुर के मल्हानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में पार्टी को जीत नहीं मिल पाई। पिछले दिनों उनके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। माफिया अजीत सिंह के मर्डर मामले में उनका नाम सामने आया है। इससे पहले जेल में बंद माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले में भी उनका नाम सामने आ चुका है। यूपी पुलिस ने धनंजय सिंह के खिलाफ 25 हजार का इनाम भी रखा है। वर्ष 2002 में धनंजय सिंह ने पहली बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वे निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। अब जदयू के यूपी में संगठन विस्तार का वे हिस्सा बनते दिख रहे हैं।

क्या फरार ईनामी पर दांव लगाकर फंसी जदयू?
जदयू ने फरार ईनामी पर दांव लगाया है। इसको लेकर प्रदेश के जदयू के नेताओं की ओर से सवाल खड़ा किया जा रहा है कि क्या यह पार्टी के लिए सही होगा? बिहार में पार्टी दागी चेहरों से अलग होती दिखी है। पिछले दिनों जदयू ने अनंत सिंह को इसी कारण पार्टी से बाहर किया था, क्योंकि उनकी छवि नीतीश कुमार की सुशासन वाली छवि को प्रभावित कर रही थी। इसी प्रकार पार्टी अन्य दागी चेहरों से खुद को अलग करती रही है। अब धनंजय सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर यूपी की राजनीति को गरमा दिया गया है।

नड्‌डा के बिहार दौरे के बाद हुई घोषणा
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने यूपी में संगठन विस्तार के संकेत देते हुए चार लोगों को संगठन में जगह दी है। यह सब उस दिन हुआ, जिस दिन बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा संगठन के साथ चर्चा कर रहे थे। भाजपा प्रदेश में अपने विस्तार की रणनीति तैयार कर रही है। वहीं, जदयू ने इस कदम से साफ कर दिया है कि वह भी भाजपा के नए बन रहे किले उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करेगी। जदयू अध्यक्ष के कदम को राजनीतिक पंडित इस नजरिए से भी देख रहे हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...