17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान दोस्त है या दुश्मन...यह साफ होना चाहिए, पड़ोसी मुल्क के साथ...

पाकिस्तान दोस्त है या दुश्मन…यह साफ होना चाहिए, पड़ोसी मुल्क के साथ रिश्तों पर बोले तमिलनाडु गवर्नर

Published on

चेन्नै

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने पाकिस्तान के साथ देश के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। वह कोच्चि में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिस्सा लेने पहुंचे थे। राज्यपाल ने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि पाक हमारा दोस्त है या कि दुश्मन। पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए आरएन रवि ने कहा कि जो कोई भी अगर देश की एकता और अखंडता के खिलाफ सोच रखता है, ऐसे किसी भी देश से कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। अपने विचारों को रखते हुए राज्यपाल ने 26/11 के हमले का जिक्र भी किया और कहा कि तत्कालीन सरकार ने जो किया वो सही नहीं था।

पाक के खिलाफ खुलकर बोले राज्यपाल
कोच्चि में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिस्सा लेने पहुंचे राज्यपाल आरएन रवि ने विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की होनी चाहिए। साथ ही कहा कि जो कोई भी बंदूक का इस्तेमाल करता है, उसे वैसे ही बंदूक से जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कोई भी देश के खिलाफ हो, उससे उसी लहजे में बात की जाए।

स्पष्ट होना चाहिए ‘पाकिस्तान दोस्त है या दुश्मन’
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को लेकर बेबाकी से अपनी बात कही। उन्होंने कहाकि बीते 8 सालों में किसी भी सशस्त्र समूह के साथ कोई बातचीत नहीं हुई। अगर बात हुई है तो सिर्फ आत्मसमर्पण के लिए हुई है। 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जब हमला हुआ तो पूरा देश सदमे में था। मुट्ठी भर आतंकवादियों द्वारा देश को अपमानित किया गया था। वहीं हमलों के 9 महीनों के भीतर हमारे तत्कालीन पीएम और पाक पीएम ने संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया था कि दोनों देश आतंकवाद के शिकार हैं। राज्यपाल ने कहा कि आखिरकार यह क्या है? कम से कम यह तो स्पष्ट करना ही होगा कि पाक दोस्त है या दुश्मन।

‘पुलवामा हमले का लिया बदला’
राज्यपाल आरएन रवि कहा कि हमारे देश ने पुलवामा हमले का बदला बालाकोट में पाकिस्तान से ले लिया, जिसे पूरी दुनिया ने हमारा साहस देखा। हमने वायु सेना की जाबांजी ने बालाकोट में पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश ने उस समय इस बात का संदेश दिया कि यदि आप आतंकवाद फैलाते हैं तो हमारी तरफ से ऐसा ही करारा जवाब मिलेगा।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this