9 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्य'75 लाख की देनदारी, खाते में 80 लाख', पत्नी-बेटी समेत JE की...

’75 लाख की देनदारी, खाते में 80 लाख’, पत्नी-बेटी समेत JE की मौत की गुत्थी उलझी

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नलकूप विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) शैलेंद्र कुमार और उनकी पत्नी व बेटी के सुसाइड की गुत्थी उलझती जा रही है. खुदकुशी के इस मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक पर 75 लाख रुपये की देनदारी की बात सुसाइड नोट में है, लेकिन उसके खाते में 80 लाख रुपये मौजूद थे.

लखनऊ पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक के खाते में तकरीबन 80 लाख रुपये मौजूद थे, ऐसे हालत में 65 लाख की देनदारी में खुदकुशी की वजह भी अब पहेली बन गई है. लखनऊ पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे गए चारों आरोपियों से एक-एक करके पूछताछ की है. पुख्ता सबूत ना होने पर सभी लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है.

यही नहीं मृतक के भाई ने पुलिस द्वारा बरामद किए गए सुसाइड नोट पर भी संदेह जताया है. मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि यह राइटिंग उनके भाई की नहीं है. अब इस पूरे मामले पर पुलिस नए सिरे से जांच शुरू की है.

गौरतलब है कि लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले शैलेंद्र कुमार (नलकूप विभाग में जूनियर इंजीनियर) ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें 65 लाख रुपये देनदारी के लिए धमकी मिलने का आरोप चार लोगों पर लगाया गया था, लेकिन जांच में कुछ और खुलासा हुआ.

एडीसीपी अनिल यादव के मुताबिक, मृतक के ऊपर करीब 65 लाख और 10 लाख रुपये की देनदारी थी, लेकिन मृतक के खाते में 80 लाख रुपये भी था, ऐसे में पूरे मामले की फिर से छानबीन की जा रही है. राइटिंग मिलाने के लिए सुसाइड नोट को फॉरेंसिंक के लिए भेजा है. हिरासत में जो लोग लिए गए थे, उनसे पूछताछ की गई और छोड़ दिया गया.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...