9 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में पिछले 22 साल में 120 से ज्‍यादा राजनीतिक हत्याएं

कर्नाटक में पिछले 22 साल में 120 से ज्‍यादा राजनीतिक हत्याएं

Published on

बेंगालुरू

कर्नाटक में वर्ष 2018 से जून 2022 के बीच कम से कम 21 राजनीत‍िक हत्‍याएं हुई हैं। तीन हत्‍याएं तो पिछले 10 दिनों के अंदर ही हुई हैं। जब से अपराध ब्यूरो ने (2000 से) राजनीतिक वजहों से हुई हत्‍यायों को वर्गीकृत करना शुरू किया है तब से सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि कर्नाटक में एक साल में औसतन लगभग पांच हत्याएं हुई हैं। राज्‍य में ऐसी 120 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। टीओआई के विश्लेषण से पता चलता है कि जब एसएम कृष्णा मुख्यमंत्री थे तो सबसे कम हत्याएं (17) हुई थीं। और जब सिद्धारमैया सीएम थे तो सबसे ज्‍यादा 34 हत्‍याएं हुई थीं।। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में हत्‍या के काई कारण हो सकते हैं।

पिछले 10 दिनों की बात करें तो मेंगलुरू में नकाबपोश हमलावरों ने मोहम्मद फाजिल नामक शख्स पर उस समय हमला कर दिया था, जब वे अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। धारदार हथियार से हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए थे और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। इससे पहले 26 जुलाई को साउथ कन्नड़ जिले में भाजयुमो नेता प्रवीण नेट्टारू की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई थी। दक्षिण कन्नड़ में ही इससे पहले 19 जुलाई को एक और युवक मोहम्मद मसूद पर आठ लोगों ने हमला कर दिया था। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने दावा किया क‍ि पिछली सरकारों ने सभी मामले दर्ज नहीं किए और राजनेताओं ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) जैसे संगठनों को प्रोत्साहित किया जो अत्यधिक धार्मिक विचार रखते हैं। सिद्धारमैया ने विभिन्न संगठनों से जुड़े लगभग 2,000 सदस्यों के खिलाफ मामले वापस ले लिए जिससे ऐसे लोगों का हौसला बढ़ा। हमारी सरकार सभी मामलों को दर्ज कर रही है और उन सभी को तार्किक अंत तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन जद (एस) के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने तर्क दिया कि भाजपा सरकार कर्नाटक में स्थिति खराब कर रही है जो शांति और सद्भाव के लिए एक आदर्श राज्य हुआ करता था।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...