8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यCM योगी से मिले सपा के महासचिव रामगोपाल यादव, बोले- यूपी में...

CM योगी से मिले सपा के महासचिव रामगोपाल यादव, बोले- यूपी में हो रहे फर्जी मुकदमे

Published on

लखनऊ,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. इसके लिए रामगोपाल यादव सीएम आवास पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक, रामगोपाल यादव ने सीएम योगी से यूपी में हो रहे फर्जी मुकदमों पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं पर यूपी में अत्याचार हो रहा है. पिछले दिनों रामगोपाल के दो करीबियों पर भी गैंगस्टर एक्ट लगा था. उनपर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है.

मुलाकात के बाद सपा के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ‘आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाक़ात की. प्रदेशभर में पिछड़ों और मुसलमानों पर एकतरफा फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनके उत्पीड़न के संदर्भ में की बात.’ आगे लिखा गया कि सरकार फर्जी मुकदमे वापस ले.

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न से जुड़े मामले पर भी रामगोपाल ने सीएम योगी से बात की. यहां उन्होंने अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई जोगिंदर यादव के मामले पर बात की. 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों को टिकट मिला था. रामेश्वर यादव को अलीगंज से टिकट मिला था. वहीं जोगिंदर यादव एटा से लड़े थे.रामेश्वर और जोगिंदर यादव के बारात घर को प्रशासन ने तोड़ा था. साथ ही रामेश्वर और जोगिंदर यादव के ईंट के भट्टे में पानी डालने का आरोप भी लगा था.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...