8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यपत्नी का कत्ल, दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटा, अवैध संबंध के शक...

पत्नी का कत्ल, दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटा, अवैध संबंध के शक में डबल मर्डर

Published on

करनाल,

हरियाणा के करनाल में पुलिस ने डबल मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है. इस मामले में हत्या के आरोपी विश्वजीत को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है. पुलिस ने उस कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया, जिससे उसने दोस्त की हत्या की थी. इससे पहले आरोपी अपनी पत्नी की बड़ी बेहरमी से हत्या कर चुका है.

जानकारी के मुताबिक, विश्वजीत के पिता एक समय में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. विश्वजीत का पहले एक स्कूल था, जिसमें उसका दोस्त केयर टेकर के रूप में काम करता था. विश्वजीत को अपनी पत्नी और दोस्त के अवैध संबंधों को लेकर शक था, जिस वजह से उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया.

पत्नी के बाद दोस्त की हत्या
दो महीने पहले आरोपी ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, उसी ने शनिवार को दोस्त नवीन की भी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. नवीन का प्राइवेट पार्ट भी 90 प्रतिशत काट दिया था.दोस्त की हत्या करके आरोपी विश्वजीत ने कमरे में ताला लगा दिया और दूसरे कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहता रहा. वह दोस्त की लाश को जब तक ठिकाने लगा पाता, उससे पहले ही उसे शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विश्वजीत ने 3 जून को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. 5 जून को उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया था. आरोपी से परिवार और ससुराल पक्ष के लोग संपर्क नहीं रखते थे, इस कारण पत्नी की मौत का पता किसी को नहीं लगा.

बैट से पीटकर की थी पत्नी की हत्या
अब गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या का राज भी उगला है. उसने बताया कि उसे शक था कि दोस्त का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. इसलिए दोस्त को शराब पिलाकर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को विश्वजीत को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें उसकी रिमांड मिल गई. बता दें कि सोमवार को आरोपी के दोस्त के शव का कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम करवाया गया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया.

वहीं आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की भी पूरी कहानी बताई. उसने पुलिस को बताया कि 3 जून को पत्नी को उसने किक्रेट बैट से मारा था. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसने इलाज नहीं करवाया, जिससे 5 जून को तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई.इसके बाद आरोपी ने स्कूल में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया और राख को नहर में प्रवाहित कर दिया था.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...