8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यमां के साथ बचपन में हुआ था रेप, बेटे ने ढूंढकर 28...

मां के साथ बचपन में हुआ था रेप, बेटे ने ढूंढकर 28 साल बाद दिलाया इंसाफ

Published on

शाहजहांपुर

27 साल के राजू (बदला हुआ नाम) को यह पता चला कि जन्म के बाद ही उसे गोद ले लिया गया था। उसने अपने असली मां-बाप के बारे में जानना चाहा। समय की डोर रिश्तों के उस मुकाम तक ले गई, जहां एक बेबस औरत अपने साथ कई सालों पहले हुई हैवानियत का सितम दबाए बैठी थी। वह औरत और कोई और नहीं, बल्कि राजू की मां थी, जिसके बचपन की घटना नासूर बनी हुई थी। पढ़ने और सुनने में किसी फिल्मी कहानी जैसा लग रहा यह किस्सा असलियत है। बेटे ने अपनी मां की तलाश करके उसके साथ हुए रेप के मामले में इंसाफ दिलाया।

यह घटना साल 1994 की है। उस समय 12 साल की एक बच्ची अपनी बहन और बहनोई के साथ एक मोहल्ले में रहती थी। उनके बहनोई सरकारी नौकरी में थे, जबकि बहन प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। एक दिन मोहल्ले का नकी हसन उर्फ ब्लेडी ड्राइवर घर में घुस आया और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन उसके दूसरे भाई मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू ने दुष्कर्म किया। पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने एक बेटे को जन्म दिया, जिसे हरदोई के एक दंपती को दे दिया था।

इधर पीड़िता के बेटे ने करीब 27 साल बाद अपने माता-पिता के बारे में जानना चाहा तो पालन पोषण करने वाले व्यक्ति ने उसे उसकी मां का नाम बता दिया। जिसके बाद बेटे ने अपनी मां को खोजकर उससे मुलाकात की। पुलिस के मुताबिक, महिला ने उसे पूरी बात बताई। अपनी मां की कहानी सुनने के बाद बेटे के कहने पर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया।

4 मार्च 2021 को महिला ने कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत के आदेश पर सदर बाजार थाने में दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। आरोपियों तथा महिला एवं उसके बेटे का डीएनए परीक्षण कराया गया था। इस साल अप्रैल में डीएनए टेस्ट का पॉजिटिव रिजल्ट आया और यह तय हो गया कि रजी ही बेटे का जैविक पिता है। पीड़िता की शादी भी हुई थी लेकिन कुछ साल बाद हकीकत पता चलने पर पति ने संबंध खत्म कर लिया था।

शाहजहांपुर के एसएसपी एस. आनंद ने बताया, ‘काफी पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों के बारे में पता चला। कई टीमें गठित की गईं, जिसमें सर्विलांस की सहायता भी ली गई। 48 साल का मोहम्मद रजी हैदराबाद में छिपा हुआ था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी की लोकेशन ओडिशा में ट्रेस की गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम इस केस को सॉल्व करने के काफी नजदीक हैं।’ आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...